
जानिए कैसे बनाएं डेट्स क्रम्बल
शेफ: Tarun Sibal
कितने लोगों के लिए: 2
तैयारी का समय:
पकने का समय:
कुल समय:
कठिनाई: आसान
डेट्स क्रम्बल रेसिपी: यह एक फटाफट तैयार होने वाला डिजर्ट है जिसमें आपको खजूर की गुडनेस के साथ नट्स का क्रंच मिलेगा।
डेट्स क्रम्बल की सामग्री
- 150 gms खोया बर्फी
- 50 ग्राम खजूर बीज निकले हुए
- 1 टी स्पून गुलाब की पंखुड्यिां
- 1 टी स्पून पिस्ता सिल्वर, नमकीन
- 1 टी स्पून बादाम सिल्वर
- गार्निशिंग के लिए फ्रेश फलोरा
- घी
डेट्स क्रम्बल बनाने की विधि
- 1.एक ओवन प्रूफ फ्लैट ट्रे में घी लगाएं।
- 2.इसमें खोया बर्फी क्रम्बल करें और पर खजूर रखें।
- 3.इसे ओवन में 250 डिग्री पर 4 मिनट के लिए रखें।
- 4.इसे बाहर निकालें और इसकी साइड गोल्डन ब्राउन हो जानी चाहिए और उपर से क्रस्ट होना चाहिए।
- 5.सर्विंग प्लेट में निकालने के लिए पतले स्पून का इस्तेमाल करें।
- 6.इसे बादाम, पिस्ता, सूखी गुलाब की पंखुडियों और फ्रेश फलोरा से गार्निश करें।
Key Ingredients: खोया बर्फी, खजूर बीज निकले हुए, गुलाब की पंखुड्यिां, पिस्ता सिल्वर, बादाम सिल्वर, फ्रेश फलोरा, घी