Advertisement
Story ProgressBack to home

डिकंस्ट्रक्ट तिरामिसू रेसिपी (Deconstructed tiramisu Recipe)

डिकंस्ट्रक्ट तिरामिसू
जानिए कैसे बनाएं डिकंस्ट्रक्ट तिरामिसू

डिकंस्ट्रक्ट तिरामिसू रेसिपी: कौन है ऐसा जिसे फ्रेंच डिजर्ट तिरामिसू पसंद न हो। यहां इसकी बहुत ही बढ़िया रेसिपी शेयर की गई है। डिकंस्ट्रक्ट तिरामिसू जिसे कॉफी और कोको से तैयार किया है।

  • कुल समय2 घंटे 10 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 55 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

डिकंस्ट्रक्ट तिरामिसू की सामग्री

  • 1 कप केक के लिए, आइसिंग शुगर
  • 1 टी स्पून वनिला एक्ट्रेक्ट
  • 1 कप मैदा
  • 1/2 कप तेल
  • 1/2 कप गर्म पानी
  • 1/2 कप दूध
  • 2 टेबल स्पून दही
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • मैस्क्रापॉन फीलिंग के लिए:
  • 250 ग्राम मैस्क्रापान क्रीम चीज़
  • 200 ग्राम फ्रेश क्रीम
  • 50 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 25 ग्राम शहद
  • शुगर गिलास के लिए (गार्निश)%
  • 100 ग्राम चीनी
  • 60 ग्राम लिक्विड ग्लूकोज
  • चॉकलेट क्रिस्प के लिए (गार्निश):
  • 140 ग्राम मैदा
  • 20 ग्राम कोको पाउडर
  • 80 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 100 ml (मिली.) दूध
  • कॉफी सॉइल के लिए:
  • 80 ग्राम मैदा, बिना नमक के
  • 80 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 20 ग्राम कॉफी पाउडर

डिकंस्ट्रक्ट तिरामिसू बनाने की वि​धि

HideShow Media

केक बनाने के लिए:

1.
गर्म पानी तेल, दूध, दही, आइसिंग शुगर वनिला एक्सट्रैक्ट को एक जगह करके फेंट लें। इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह फेंट लें और इसमें मैदा और बेकिंग पाउडर डालें।
2.
बैटर को मोल्ड में डालें। इन्हें 165 डिग्री पर 30 मिनट के लिए बेक करें।
3.
इन्हें ठंडा होने दें। अच्छी प्रेजनटेशन के लिए गोलाकार मोल्ड से काट लें।

मस्क्रापॉन विप तैयार करने के लिए:

1.
मस्क्रापॉन ​फीलिंग बनाने के लिए अब सारी सामग्री को एक साथ लें।
2.
सिफॉन को 125 ग्राम मस्क्रापॉन फीलिंग से भरें।
3.
इसमें चार्जर डालें और अच्छे से शेक करें।

शुगर गिलास तैयार करने के लिए (गार्निश)

1.
चीनी और ग्लूकोज को एक साथ उबलने वाले प्वाइंट तक गर्म करें। तुरंत इसे सिलीकॉन शीट पर फैलाएं।
2.
180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए बेक करें।
3.
एक बार जब यह बे​क हो जाए तो इसे ठंडा होने दें।

चॉकलेट क्रिस्प बनाने के लिए (गार्निश):

1.
चॉकलेट क्रिस्प बनाने के लिए सरी सामग्री को मिलाएं, इसे भी सिलीकॉन शीट पर फैलाकर 10 मिनट के लिए 165 डिग्री पर बेक करें और इसे ठंडा होने दें।

कॉफी सॉइल बनाने के लिए:

1.
सारी बताई गई सामग्री को क्रम्बल करके सिलीकाफन शीट पर फैलाएं और इस 8 मिनट के लिए 165 डिग्री पर बेक करें और इसे ठंडा होने दें।

प्लेटिंग के लिए:

1.
एक मोल्ड स्पॉज़ को एस्प्रेसो कॉफी में 3.5 मिनट के लिए भिगोए।
2.
इस स्कोड स्पॉज को प्लेट में रखें और इस पर कॉफी सॉइल डालें।
3.
इसके अंदर ​शुगर क्रिस्प और चॉकलेट क्रिस्प लगाएं।
4.
सिफॉन को अच्छी तरह शेक करें और मास्क्रापॉन को आराम से दबाएं इसे बराबर लगाएं।
5.
कोको पाउडर छिड़के।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com