Advertisement
Story ProgressBack to home

खरबूजे के सलाद के साथ फ्रेंच टोस्ट रेसिपी (French toast with musk melon salad Recipe)

खरबूजे के सलाद के साथ फ्रेंच टोस्ट
जानिए कैसे बनाएं खरबूजे के सलाद के साथ फ्रेंच टोस्ट

खरबूजे के सलाद के साथ फ्रेंच टोस्ट रेसिपी: अगर आप एक ही तरह का नाश्ता करके बोर हो गए है तो यहां हम आपके लिए एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट विकल्प लेकर आए हैं। मीठा फ्रेंच टोस्ट, जिसे आप कुरकुरे खरबूजे के सलाद, स्ट्रॉबेरी, अंगूर और शहद के साथ सर्व कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है सिर्फ 30 मिनट में आप इसे बनाकर सर्व कर सकते हैं। तो देर किसी बात की इस संडे आप इस फ्रेंच टोस्ट की रेसिपी को ट्राई करें और सबको अपनी कुकिंग स्किल से इम्प्रेस करें।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

खरबूजे के सलाद के साथ फ्रेंच टोस्ट की सामग्री

  • फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिएः
  • 2 अंडे
  • 2 टेबल स्पून चीनी
  • स्वादानुसार वनीला एसेंस
  • 1 छोटा कप दूध
  • 4 पीस ब्रेड
  • 50 ग्राम मक्खन
  • गार्निशिंग के लिए शहद
  • स्वादानुसार जमी हुई ब्लूबेरी
  • खरबूजे का सलाद बनाने के लिएः
  • 1 खरबूजा
  • 250 ग्राम लाल और हरे अंगूर
  • स्वादानुसार जमी हुई ठंडी स्ट्रॉबेरी
  • स्वादानुसार पुदीना पत्ती
  • 50 ग्राम अखरोट
  • 1 टी स्पून कद्दू के बीज
  • गार्निशिंग के लिए शहद
  • 1 टी स्पून जैतून का तेल

खरबूजे के सलाद के साथ फ्रेंच टोस्ट बनाने की वि​धि

HideShow Media

फ्रेंच टोस्ट तैयार करने के लिएः

1.
अंडों को कटोरी में तोड़कर डालें। अच्छी तरह फेंट लें।
2.
अब इसमें दो छोटे चम्मच चीनी, थोड़ा-सा वनीला एसेंस और एक छोटा कप दूध मिक्स करें, जिससे हमारा एग वॉश तैयार हो जाए।
3.
एक पैन में मक्खन डालें। ब्रेड के पीस को अंडे के मिक्सचर में भिगोकर पैन में रखें। ऊपर से भी थोड़ा एग वॉश डालें।
4.
ब्रेड के पीस को गोल्डन रंग के होने तक दोनों तरफ से पकाएं।
5.
प्लेटिंग करने के लिए ब्रेड के पीस को रखें। ऊपर से थोड़ी बेरी और शहद डालें।

खरबूजे का सलाद तैयार करने के लिएः

1.
एक खरबूजे के दो हिस्से कर लें।
2.
बीच में से खरबूजे को निकाल लें। बीज निकाल कर गूदे को कटोरी में रखें।
3.
अब लाल और हरे अंगूर को दो हिस्सों में काट लें। इन्हें भी कटोरी में रखें।
4.
ऊपर से इसमें स्ट्रॉबेरी डालें।
5.
अब इसमें पुदीने की पत्ती, कटे हुए अखरोट और कद्दू के बीज डालकर ऊपर से शहद डालें।
6.
इसके बाद इस पर एक छोटा चम्मच जैतून का तेल डालकर मिक्सचर को मिला लें।
7.
इन्हें खरबूजे के शेल में डालकर फ्रेंच टोस्ट के साथ सर्व करें।

रेसिपी नोट

अगर आप चाहे तो अपने मनपसंद फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode