Story ProgressBack to home
फ्रूट योगर्ट रेसिपी (Fruit yogurt Recipe)
- Loveleen Zorawar Singh
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं फ्रूट योगर्ट
फ्रूट योगर्ट रेसिपी: दही से कई तरह के व्यंजन बना जा सकते हैं साथ ही इसका इस्तेमाल कई सब्जियों की ग्रेवी बनाने में किया जाता है। लेकिन हम आपको दही से स्वीट फ्रूट योगर्ट की रेसिपी बताएंगे। इसे आप अपने ब्रेकफास्ट में भी शामिल कर सकते हैं। इसे आप डिजर्ट के रूप में भी सर्व कर सकते हैं।
फ्रूट योगर्ट बनाने के लिए सामग्री: दही में प्रोटीन और विटामिन होते हैं जिसे खाने के अपने ही फायदे हैं। इसमें फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स डालने से इसकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है। योगर्ट बनाने के लिए दूध, सीजनल फ्रूट्स और चीनी का इस्तेताल किया जाता है। इसे आप सिर्फ 30 मिनट में बनाकर सबको खिला सकते हैं।
- कुल समय 40 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 30 मिनट
- कितने लोगों के लिए4
- आसान

फ्रूट योगर्ट की सामग्री
- 500 ml (मिली.) दूध
- मौसमी फल
- ड्राई फ्रूट्स
- योगर्ट कल्चर
- आम/स्ट्रॉबेरी पल्प/ या अपनी पसंद के किसी फ्रूट का पल्प
- चीनी
फ्रूट योगर्ट बनाने की विधि
HideShow Media1.
दूध को उबाल लें और इसे 37-40⁰C तापमान पर ठंडा करें।
2.
फलों को धोकर, छील लें, इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें।
3.
इसके बाद दूध में फ्रूट पल्प, फ्रूट्स के टुकड़े और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाले।
4.
अब इसमें 2 चम्मच योगर्ट कल्चर डालकर अच्छे से मिलाएं।
5.
इसे ढककर गर्म जगह पर इन्क्यूबेट करें।
6.
इसे 6 से 8 घंटे तक बिल्कुल न हिलाएं।
7.
दही के साथ फ्रूट्स, फ्रूट सॉस और ड्राई फ्रूट्स पूरी सेट हो गए होंगे।
8.
ठंडा करके इसे सर्व करें।