Advertisement
Story ProgressBack to home

घी रोस्ट चिकन डोसा केसाडिया रेसिपी (Ghee roast chicken dosa quesadilla Recipe)

घी रोस्ट चिकन डोसा केसाडिया
जानिए कैसे बनाएं घी रोस्ट चिकन डोसा केसाडिया

घी रोस्ट चिकन डोसा केसाडिया रेसिपी: स्पाइसी मैक्सिकन केसाडिया को साउथ इंडियन डोसा का टेस्ट दिया गया है। यह एक मुंह में पानी ला देने वाली रेसिपी है जिसे इबिस की किचन में तैयार किया गया है। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जिसमें दो व्यंजनों का स्वाद आएगा, इसे आप सनडे ब्रंच में अपनी फैमिली के साथ खा सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

घी रोस्ट चिकन डोसा केसाडिया की सामग्री

  • घी रोस्ट के लिए:
  • 125 ग्राम सूखी लाल मिर्च
  • 30 ग्राम साबुत धनिया
  • 15 ग्राम जीरा
  • 5 ग्राम मेथी दाना
  • 5 ग्राम कालीमिर्च
  • 2 लौंग
  • 30 लहसुन
  • 3 ग्राम हल्दी पाउडर
  • चिकन को मैरीनेट करने के लिए:
  • 500 ग्राम बोनलेस चिकन
  • 50 ग्राम दही
  • 1 नींबू का रस
  • चिकन पकाने के लिए:
  • 20 ग्राम इमली का पल्प
  • (1 इंच) अदरक
  • 6 लहसुन की कलियां
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 40+20 ग्राम घी
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • गुड़ (क्रशड)
  • केसाडिया के लिए:
  • 400 ग्राम डोसा बैटर (4 डोसे के लिए)
  • 120 ग्राम प्रोसेस्डेड चीज
  • घी या तेल(क्रिस्पी डोसा बनाने के लिए)
  • हरा धनिया , टुकड़ों में कटा हुआ
  • कढ़ीपत्ते की डिप बनाने के लिए:
  • 4 टेबल स्पून कढ़ीपत्ते (डीप फ्राइड), टुकड़ों में कटा हुआ
  • 100 ml (मिली.) दही
  • एक चुटकी नमक
  • स्वादानुसार जीरा पाउडर
  • एक चुटकी चीनी
  • लाल मिर्च पाउडर

घी रोस्ट चिकन डोसा केसाडिया बनाने की वि​धि

HideShow Media

घी रोस्ट मसाला तैयार करने के लिए:

1.
सभी साबुत मसालों को एक पैन में घी डालकर धीमी आंच पर तब तक रोस्ट करें जब तक इसमें से खुशबू न आने लगे। इन्हें अलग रोस्ट करें।
2.
जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्स सभी को मिक्स करें पीसकर पाउडर बना लें।
3.
इस पाउडर मसाले में लहसुन डालकर पीसें।
4.
इसे आप पीसकर एयरटाइट जार में काफी सप्ताह तक फ्रिज में रख सकते हैं।

चिकन को मैरीनेट करें।

1.
आधे इंच के साइज में बोनलेस चिकन के टुकड़े कर लें, इसमें मसाला डालकर मैरीनेट होने दें।
2.
इस 2 घंटे के लिए फ्रिज में मैरीनेट होने के लिए रख दें।

चिकन बनाने के लिए:

1.
इमली को पानी में भिगो दें और इसके पल्प के लिए।
2.
अदरक, लहसुन, प्याज और टमाटर को पीसकर पेस्ट बना लें।
3.
एक पैन में घी डालें और इसमें कढ़ीपत्ता डालकर चटकने दें।
4.
इसमें प्याज डालें और नरम होने के बाद इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक घी अलग न हो जाएं, इसके बाद इसमें टमाटर डालें। टमाटर को तब तक पकाएं जब तक यह नरम और प्यूरी के जैसा न हो जाए। इसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालें।
5.
इसमें मैरीनेटेडिड चिकन डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक इसका पूरा पानी सूखकर मसाला न रह जाए।
6.
इसमें 4 छोटे चम्मच सूखा मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। आखिरी में इमली और गुड़ डालें और अच्छे से मिलाएं। इसे टेस्ट करें और नमक छिड़कें।
7.
इसमें बाकी बचा हुआ घी डालें। इसे तब तक गर्म रखें जब तक आप डोसा बनाएं।

डोसा केसाडिया बनाने के लिए:

1.
एक पैन को गर्म करें और इसमें 6 से 7 इंच डाइमीटर का डोसा बनाएं, इसे हल्का सा मोटा बनाएं। एक बार यह जब अच्छे से ब्राउन हो जाए मोटा हो जाए तो 1/4 चिकन फीलिंग और 1/4 चीज डालकर इसे फोल्ड कर लें।
2.
अब इसे तीन बाइट साइज ट्राएंगल में काट लें और इसे गर्म-गर्म कढ़ीपत्ते की डिप के साथ सर्व करें।
3.
इसी तरह आप अन्य डोसा केसाडिया भी बना सकते हैं।

कढ़ीपत्ते की डिप तैयार करने के लिए:

1.
सारी सामग्री को एक साथ मिलाकर ​डिप तैयार करें और इसे ठंडा कर लें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode