Advertisement
Story ProgressBack to home

घिया मलाईवाला रेसिपी (Ghiya malaiwala Recipe)

घिया मलाईवाला
जानिए कैसे बनाएं घिया मलाईवाला

घिया मलाईवाला रेसिपी: लौकी की सब्जी को भी कई तरह से बनाया जाता है। इसके आप चाहे तो इसके कोफते, घिया चने की दाल या रायता भी बना सकते हैं। लेकिन आज हम आपका घिया मलाईवाले की रेसिपी बताने जा रहे है। इसमें मलाई को मिक्स किया जाता है। क्रीम स्टाइल में पकी लौकी को एक बार चखने के बाद आप इस डिश के दिवाने हो जाएंगे।

घिया मलाईवाला बनाने के लिए सामग्री: इस सब्जी को आप सिर्फ 40 मिनट में बना सकते हैं। इसके लिए लौकी, मलाई, घी, नमक, हरा धनिया और हरी मिर्च की जरूरत होती है।

घिया मलाईवाले को कैसे सर्व करें: इसे आप रोटी, नान या फिर चावल के साथ भी खा सकते हैं।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

घिया मलाईवाला की सामग्री

  • 2 कप लौकी (500 ग्राम, छीलकर छोटे पीस में कटी हुई)
  • 2 टेबल स्पून घी
  • 2 टी स्पून जीरा
  • 2 टी स्पून नमक
  • 1/4 कप मलाई (60 ग्राम)
  • 2 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून हरी मिर्च ( गार्निशिंग के लिए), बारीक कटा हुआ

घिया मलाईवाला बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में घी डालकर गर्म करें। फिर उसमें जीरे का तड़का लगाएं।
2.
जब जीरा चटकने लगे, तो इसमें सब्जियों के साथ नमक डालें।
3.
तेज़ आंच पर थोड़ा मिक्स करें। अब आंच को हल्का कर दें और पैन को ढक दें, जिससे सब्जियां मुलायम हो जाएं।
4.
इसके बाद इसमें मलाई मिक्स करें। ऊपर से हरी मिर्च और हरा धनिया गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode