Story ProgressBack to home
गोडा मसाला पास्ता रेसिपी (Goda masala pasta Recipe)
- Vicky Ratnani
- The Poona Project

जानिए कैसे बनाएं गोडा मसाला पास्ता
गोडा मसाला पास्ता रेसिपी: यह एक सुपर स्वादिष्ट पास्ता रेसिपी है जिसे स्वाद भरे गोडा मसाला की सॉस डालकर बनाया गया है. यह एक खुशबूदार महाराष्ट्रीयन मसाला है. गोडा का मतलब मराठी में मीठा होता है.
- कुल समय1 घंटा
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय 45 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम

गोडा मसाला पास्ता की सामग्री
- गोडा मसाला सॉस के लिए:
- 45 ग्राम प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
- 5 ग्राम गरम मसाला
- 20 ग्राम अदरक का पेस्ट
- 2 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
- 10 ग्राम गोडा मसाला पाउडर
- 20 ग्राम टमाटर पेस्ट
- 100 ग्राम नारियल दूध
- 50 ग्राम क्रीम
- 5 ग्राम हरा धनिया
- 10 ml (मिली.) तेल
- स्वादानुसार नमक
- गोडा मसाला पास्ता के लिए:
- 5 ग्राम लहसुन
- 10 ग्राम प्याज
- 70 ग्राम मलाई चिकन
- 30 ग्राम गोडा मसाला सॉस
- 120 ml (मिली.) पानी
- 60 ग्राम क्रीम
- 150 ग्राम लिंजूनी पास्ता
- स्वादानुसार नमक
- एक चुटकी हरा धनिया
- 10 ग्राम अचार वाली प्याज
- 1 नींबू के टुकड़े
गोडा मसाला पास्ता बनाने की विधि
HideShow Mediaगोडा मसाला सॉस बनाने के लिए:
1.
एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें प्याज डालें और अच्छे से भूनें।
2.
इसमें अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च, गोडा मसाला डालें। इसे हल्का सा भूनें।
3.
टमाटर पेस्ट डाले और दोबारा भूनेंं।
4.
इसमें नारियल का दूध और क्रीम डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और पकाएं।
5.
इसी के साथ इसमें नमक छिड़के।
गोडा मसाला पास्ता बनाने के लिए:
1.
एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें लहसुन और प्याज डालकर भूनें।
2.
इसमें चिकन डालकर और भूनें।
3.
अब इसमें गोडा मसाला सॉस के साथ पानी डालकर उबाल आने दें।
4.
इसमें क्रीम और लिंजूनी पास्ता डालकर और इस पर नमक छिड़के।
5.
हरा धनिया डाले और इसे अच्छे से मिलाएं।
6.
एक साफ प्लेट में इसे निकाल लें, अचार वाली प्याज और नींबू टुकड़ों से गार्निश करें।
7.
गर्मगर्मा सर्व करें।