Advertisement
Story ProgressBack to home

हिमाचली तवा मुर्ग रेसिपी (Himachali tawa murgh Recipe)

हिमाचली तवा मुर्ग
जानिए कैसे बनाएं हिमाचली तवा मुर्ग

हिमाचली तवा मुर्ग रेसिपी : नॉन वेजिटेरियन्स को चिकन बहुत ही पसंद होता है तो उन्हें हिमाचली तवा मुर्ग जरूर पसंद आएगा। चिकन के टुकड़ों दही क्रीम और गरम मसाले में मैरीनेट किया जाता है। इसके बाद साबुत मिर्च और धनिए के साथ इसे तड़का दिया जाता है। इसे स्वादिष्ट चिकन को ​आप डिनर मेन्यू में शामिल करेंगे।

  • कुल समय1 घंटा 25 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

हिमाचली तवा मुर्ग की सामग्री

  • मीडियम साइज़ में कटे हुए चिकन के सात पीस
  • मैरीनेशन के लिए:
  • 1 कप हंग कर्ड
  • 1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 3 टी स्पून गरम मसाला
  • गरम मसाले के लिए:
  • 2 दालचीनी स्टिक
  • 10-12 कालीमिर्च
  • 1/2 टी स्पून जीरा
  • 7 इलाइची
  • 2 बड़ी इलाइची
  • 3 लौंग
  • 2 तेजपत्ता
  • मुख्य तैयारी:
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • 1 टी स्पून नमक
  • 1/2 टी स्पून नींबू का रस
  • तड़के के लिए:
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • 2 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 3 सूखी लाल मिर्च
  • 3-4 साबुत लाल मिर्च
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर

हिमाचली तवा मुर्ग बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ग्राइंडर में साबुत मसाले डालकर दरदरा पीस लें।
हिमाचली तवा मुर्ग
2.
आप चाहे तो इसे पीसने से पहले सूखा रोस्ट कर सकते हैं।

मैरीनेशन के लिए:

1.
हल्दी, अदरक-लहसुन, नमक, क्रीम, दही और गरम मसाला डालकर चिकन के टुकड़ों को मैरीनेट करें।
हिमाचली तवा मुर्ग
2.
इन्हें अच्छे से मिलाएं, इसे ढककर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
हिमाचली तवा मुर्ग

मुख्य तैयारी:

1.
एक पैन में तेल गर्म करें।
2.
पैन में अब मैरीनेट किया हुआ चिकन डालें और पकाएं।
हिमाचली तवा मुर्ग
3.
पैन को ढक दें और चिकन को मुलायम और ब्राउन होने तक पकाएं।
हिमाचली तवा मुर्ग

तड़का तैयार करने के लिए:

1.
एक छोटे पैन में तेल डालें, सूखी लाल मिर्च और हरा धनिया डालकर हल्का भूनें।
हिमाचली तवा मुर्ग
2.
थोड़ा गर्म मसाला छिड़के ​और चिकन पर नींबू का रस डाले। इस पर तड़का डालें।
हिमाचली तवा मुर्ग
3.
गर्म-गर्म सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode