खासा ब्रेड रेसिपी (Kasha Bread Recipe)
जानिए कैसे बनाएं खासा ब्रेड
Advertisement
खासा ब्रेड रेसिपी: खासा एक अनाज है जिसे कुट्टू के आटे से तैयार होता है। इसे सबसे पहले रोस्ट किया जाता है, इसके बाद भिगोया जाता है ताकि यह नरम हो जाता है। खासा ब्रेड काफी हेल्दी है, इसका स्वाद बिल्कुल केक जैसा लगता है। बटरमिल्क, क्रीम और नट्स के साथ एक बढ़िया स्वाद मिलता है।
- कुल समय1 घंटा 50 मिनट
- तैयारी का समय 50 मिनट
- पकने का समय1 घंटा
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम
खासा ब्रेड की सामग्री
- 1/4 कप खासा
- 1/3 कप उबला हुआ पानी
- 1 कप कुट्टू का आटा
- 1 कप मैैदा ग्लूटन फ्री आटा
- 1/2 कप ब्राउन शुगर
- 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- 1 टी स्पून बेकिंग सोडा
- 1 टी स्पून एक्थम गम
- 1/2 टी स्पून नमक
- 1/2 कप बटरमिल्क
- 1/2 कप क्रीम
- 1 अंडे
- 1/4 कप तेल
- 1/2 कप अखरोट
खासा ब्रेड बनाने की विधि
1.
एक बाउल में गरम पानी में खासा को भिगो दें। इसे 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
2.
ओवन को 350 डिग्री पर प्रीहीट करें और एक लोफ पैन को चिकना करें।
3.
कुट्टू का आटा, मैदा ग्लूटन फ्री आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, एक्थम गम और नमक सारीी सूखी सामग्री को मिला लें।
4.
अंडे, क्रीम और तेल को स्मूद होने तक फेंटें।
5.
खासा और अखरोट को अंडे के मिश्रण में मिलाएं।
6.
सूखी सामग्री औैर ग्रीली सामग्री को स्पैचुला की मदद से मिलाएं।
7.
एक पैन में इस मिश्रण को बराबर फैला लें और 50 मिनट के लिए बेक करें, इसके बाद टूथपिक से चेक करें अगर यह साफ निकलें तो यह तैैयार है।
8.
अपने पसंद की डिश के साथ सर्व करें।