Advertisement
Story ProgressBack to home

खोया पनीर रेसिपी (Khoya paneer Recipe)

खोया पनीर
जानिए कैसे बनाएं खोया पनीर

खोया पनीर रेसिपी: यह करी काजू, खोया, हरी मिर्च और इलाइची का परफेक्ट ब्लेंड हैं, जिसे पनीर से तैयार किया गया है। यह डिश किसी भी पार्टी या खास मौके की रौनक बढ़ा देगी. इस क्रीम डिश को आप होममेड नान के खा सकते हैं या फिर जीरा राइस भी सर्व कर सकते हैं। खोया पनीर डिनर के लिए अच्छा विकल्प है।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

खोया पनीर की सामग्री

  • 1 कप काजू
  • 500 ग्राम पनीर
  • 2 टेबल स्पून देसी घी
  • 1/2 कप खोया
  • 1/4 कप दही
  • 1/2 अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2-3 हरी इलाइची
  • 2-3 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • हरा धनिया

खोया पनीर बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
काजू को धो लें और उसे उबालकर पीस लें।
2.
एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें, इसमें हरी​ मिर्च और हरी इलाइची डालकर उसे चटकने दें।
3.
इसमें काजू पेस्ट, फेंटा हुआ दही, नमक डालकर 10 मिनट के लिए पकाएं।
4.
एक बार जब यह पक जाए तो इसमें कददूकस किया हुआ खोया और पनीर डालकर इसे चलाएं ताकि सब अच्छे से मिक्स हो जाए।
5.
हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
6.
गर्मागर्म सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode