Advertisement
Story ProgressBack to home

लक्सा रेसिपी (Laksa Recipe)

लक्सा
जानिए कैसे बनाएं लक्सा

लक्सा एक प्रकार का स्पाइसी नूडल सूप होता है, जो सिंगापुर में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि लक्सा पेस्ट को आप घर में कैसे तैयार कर सकते हैं।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

लक्सा की सामग्री

  • 1-2 (उबले हुए) प्रॉन
  • ¼ कप चिकन
  • ¼ कप (नमक वाले पानी में उबले हुए) नूडल्स
  • 1 कप चिकन स्टॉक
  • 2 टेबल स्पून लक्सा पेस्ट
  • 1/3 कप नारियल दूध
  • थोड़ा-सा हरा धनिया और पुदीना
  • 1/2 नींबू
  • लक्सा पेस्ट तैयार करने के लिएः
  • 5 कली लहसुन
  • 5-6 हरी मिर्च
  • 5-6 लाल मिर्च
  • 1 बंच हरा धनिया
  • 1 टेबल स्पून धनिया के बीज
  • 1 पीस गलैंगल
  • 1/2 टी स्पून श्रींप पेस्ट
  • 1 टेबल स्पून हल्दी
  • 1 कप मूंगफली
  • 5-6 नींबू की पत्तियां
  • 2 स्टिक लेमन ग्रास
  • गार्निशिंग के लिएः
  • 1/2 टी स्पून चिली फ्लैक्स
  • एक बड़ा चम्मच (काटकर फ्राई किया हुआ) लहसुन
  • एक बड़ा चम्मच (काटकर फ्राई किया हुआ) प्याज़
  • एक बड़ा चम्मच (टूटी हुई) मूंगफली
  • (उबला हुआ) आधा अंडा
  • हरा धनिया

लक्सा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में लक्सा पेस्ट और नारियल का दूध डालें।
2.
अच्छी तरह मिक्स करके उसमें चिकन स्टॉक डालें।
3.
फिर नमक डालकर एक बार मिक्सचर को उबाल लें और कटा हुआ चिकन और प्रॉन डालें।
4.
इसके बाद इसमें नूडल्स डालकर थोड़ी देर के लिए पकाएं।
5.
आखिर में इसमें हरा धनिया और पुदीना डालें।
6.
दो मिनट के लिए सूप को पकाकर सर्व करने वाली कटोरी में डालें।
7.
गार्निश करने वाली सामग्री से गार्निश कर सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com