Advertisement
Story ProgressBack to home

लेमन सूशी केक रेसिपी (Lemon sushi cake Recipe)

लेमन सूशी केक
जानिए कैसे बनाएं लेमन सूशी केक

लेमन सूशी केक रेसिपी: यह एकदम इनोवेटिक केक है जिसे आप घर पर आराम से बना सकते हैं। चॉकलेट गनाश और हल्का नींबू के स्वाद फॉन्डेंट सूशी के साथ इस स्वादिष्ट केक को तैयार किया जाता है जो ​हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 50 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

लेमन सूशी केक की सामग्री

  • वनीला स्पॉज के लिए:
  • 1 kg वनीला प्री मिक्स
  • 15 ग्राम जेल
  • 50 ml (मिली.) तेल
  • 150 ml (मिली.) पानी
  • लेमन की फीलिंग के लिए:
  • 100 ग्राम अंडे का पीला भाग
  • 100 ग्राम नींबू का रस
  • 100 ग्राम चीनी
  • 100 ग्राम मक्खन
  • वाइट चॉकलेट गनाश
  • 250 ग्राम वाइट चॉकलेट
  • 75 ग्राम कुकिंग क्रीम
  • 50 ml (मिली.) दूध

लेमन सूशी केक बनाने की वि​धि

HideShow Media

वनीला स्पॉज तैयार करने के लिए:

1.
सारी सामग्री को एक साथ मशीन बाउल में डालकर 5 मिनट में केनेड बना लें।
2.
इसे एक ट्रे में डालकर 35 मिनट के लिए बेक करें।

लेमन फीलिंग तैयार करने के लिए:

1.
सारी सामग्री को मिक्स कर लें और इसे डबल बॉइलर में डालें।
2.
इसे तब तक फेंटे जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
3.
मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

वाइट चॉकलेट गनाश तैयार करने के लिए:

1.
उबले हुए दूध और कुकिंग क्रीम के साथ वाइट चॉकलेट को मिलाएं।
2.
मिश्रण को 5 मिनट के लिए छोड़ दें और इसे तब तक फेंटे जब तक कि चॉकलेट पूरी तरह पिघल न जाएं।

सूशी केक को असेंबल करें:

1.
स्पॉज को 3 लेयर में काटें।
2.
100 ग्राम लेमन फीलिंग, 500 ग्राम विप्ड क्रीम और 150 ग्राम वाइट गनाश को मिक्स करें लेमन क्रीम बनाने के लिए।
3.
स्पॉज लें और इस पर लेमन क्रीम फैलाएं।
4.
इसी तरह स्पॉज की दूसरी और तीसरी लेयर पर भी करें।
5.
फॉन्डेट सूशी से केक को सजाएं और आपका केक तैयार है।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode