Story ProgressBack to home
लिक्विड फ्रूट सैलड रेसिपी (Liquid Fruit Salad Recipe)
- Shatbhi Basu
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं लिक्विड फ्रूट सैलड
वोडका के साथ फलों का स्वाद। है न! कुछ अलग टेस्ट।
- कुल समय 15 मिनट
- पकने का समय 15 मिनट
- कितने लोगों के लिए1
- आसान

लिक्विड फ्रूट सैलड की सामग्री
- 45 ml (मिली.) फ्रेंच ग्रेप वोडका
- दो-तीन (कटी हुई) लीची
- आधा (कटा हुआ) आड़ू
- पांच टुकड़े आम
- पुदीने की कुछ पत्ती
- नींबू के टुकड़े
- बर्फ कुटी हुई
- थोड़ा-सा नींबू का रस
- थोड़ा-सा लीची रस
- टॉल ग्लास
लिक्विड फ्रूट सैलड बनाने की विधि
HideShow Media1.
लीची, आड़ू, आम और पुदीना ग्लास में डालकर अच्छे से मिलाकर कुटी हुई बर्फ डाल लें।
2.
इसमें लीची जूस, हल्का सा नींबू का रस और वोडका डालकर मिलाएं।
3.
ऊपर से थोड़ी और कुटी हुई बर्फ डालें
4.
और सर्व करें।