लो फैट फ्रेंच अनियन सूप रेसिपी (Low fat french onion soup Recipe)

जानिए कैसे बनाएं लो फैट फ्रेंच अनियन सूप
Advertisement

लो फैट फ्रेंच अनियन सूप रेसिपी: यह रेसिपी पुराने ज़माने से चलती आ रही है, लेकिन आजतक लोग इसके दिवाने हैं। तो आइए बनाते हैं लो फैट फ्रेंच अनियन सूप। इस आप चाहे तो सर्दी या फिर डिनर पार्टी के दौरान भी बना सकते हैं।

लो फैट फ्रेंच अनियन सूप बनाने के लिए सामग्री: प्याज़, मक्खन, व्हाइट वाइन, थाइम, नमक और काली मिर्च डालकर इस सूप को बनाया जाता है। इस सूप को बनाना काफी आसान है। इसे गेहूं के ब्रेड पीस के साथ सर्व किया जाता है।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

लो फैट फ्रेंच अनियन सूप की सामग्री

  • 4 प्याज़ , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 टी स्पून मक्खन
  • जैतून का तेल या कैनोला स्प्रे
  • 3 टेबल स्पून व्हाइट वाइन
  • एक-दो टहनी ताज़ा या सूखी थाइम
  • चार बड़े कप (मैंने यह चिकन के पीस के साथ तैयार किया है) चिकन स्टॉक
  • नमक और काली मिर्च
  • एक पीस (ओवन में बेक किया हुआ और ऊपर से गौड़ा चीज़ कद्दूकस किया हुआ) गेहूं का ब्रेड पीस
  • 1 टी स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट

लो फैट फ्रेंच अनियन सूप बनाने की वि​धि

1.
एक भारी कढ़ाही में मक्खन और जैतून का तेल या कैनोला स्प्रे छिड़कें। जब यह हल्के गुनगुने हो जाएं, तो इसमें प्याज़ और लहसुन डालें।
2.
प्याज़ को हल्की आंच पर 20 मिनट के लिए पकाएं, जिससे ये अच्छी तरह कैरेमलाइज़ हो जाएं।
3.
पैन में प्याज़ डालने के बाद इन्हें हल्की आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद इसमें वाइन डालें।
4.
जब प्याज़ अच्छी तरह कैरेमलाइज़ हो जाएं, तो इसमें स्टॉक डालें।
5.
एक बार उबालें। फिर इसमें नमक और काली मिर्च डालें।
6.
ब्रेड को टोस्टर में टोस्ट कर लें।
7.
ऊपर से चीज़ कद्दूकस करें और इसे हल्का भूरे रंग का होने दें।
8.
तैयार किए सूप को कटोरे में निकालें।
9.
ऊपर से इसमें टोस्ट डालकर सर्व करें।

रेसिपी नोट

अगर आप हमारी अन्य सूप रेसिपीज़ देखना चाहते हैं तो इस पर क्लिक करें।

Similar Recipes
Language