Story ProgressBack to home

मैंगो और ब्लूबेरी मफिन रेसिपी (Mango and Blueberry Muffins Recipe)

मैंगो और ब्लूबेरी मफिन
How To Make Mango and Blueberry Muffins

मैंगो और ब्लूबेरी मफिन्स रेसिपी के बारे में : कैसा हो अगर आपके पसंदीदा मफिन में आपको मिले आम और ब्लूबेरी का स्वाद भी? यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसी ही एक ऑसम रेसिपी. ब्लूबेरी और मैंगो मफिन बच्चों और बड़ों दोनों को ही पसंद आएगा.

  • कुल समय1 घंटा 30 मिनट
  • तैयारी का समय1 घंटा
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

मैंगो और ब्लूबेरी मफिन की सामग्री

  • 200 gms मैदा
  • 60 gms चीनी
  • 60 gms ब्राउन शुगर
  • 15 gms नमक
  • 5 ग्राम बेकिंग पाउडर
  • 1 अंडा
  • 5 ml (मिली.) वनस्पति तेल
  • 20 ml (मिली.) छाछ
  • 3 ml (मिली.) वनीला एसेंस
  • 225 gms अल्फांसो आम
  • 225 gms ब्लूबेरी

मैंगो और ब्लूबेरी मफिन बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ओवन को चार सौ पचास डिग्री पर प्रीहीट करें.
2.
पेपर कप के साथ मफिन टिन लें. एक बड़े कटोरे में आटा, नमक, बेकिंग पाउडर और शक्कर को एक साथ मिलाएं.
3.
एक छोटी कटोरी में, अंडे, छाछ, तेल और वेनिला एसेंस मिलाएं और फिर इसे अच्छी तरह से फेंट लें.
4.
एक ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में, आम की स्मूद प्यूरी बनाएं.
5.
आराम से तरल सामग्री को सूखी सामग्री में मिलाएं. इसे तब तक मिलाएं, जब तक कि सामग्री घुल न जाए.
6.
ब्लूबेरी के 2 बड़े चम्मच मिलाएं. ब्लूबेरी को धीरे से फोल्ड करें. इस बैटर को मफिन कप भरें.
7.
20-30 मिनट के लिए या जब वह सुनहरा न हों और ऊपर की और फूल न जाए 225 डिग्री तापमान पर बैक करें.
8.
इसे ट्रे में ही कुछ देर तक ठंडा होने दें. अब इसे सर्व करें.
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode