मैंगो लस्सी आइसक्रीम रेसिपी (Mango lassi ice cream Recipe)

जानिए कैसे बनाएं मैंगो लस्सी आइसक्रीम
Advertisement

मैंगो लस्सी आइसक्रीम रेसिपी: गर्मियों में अक्सर आइसक्रीम खाने का मन करता है। कई बार आप अपनी फिटनेस और हेल्थ को ध्यान रखते हुए चाह कर भी हम आइसक्रीम या मीठा नहीं खाते। लेकिन आम से बनी यह आइक्रीम आप बिना किसी टेंशन के खा सकते हैं। यह बनाने में बहुत ही आसान है और खास बात यह है कि इसमें लो कैलोरी है।

मैंगो लस्सी आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री: सिर्फ दही, आम और शहद से आम इस टेस्टी आइसक्रीम को बना सकते हैं। इस आइसक्रीम को बनाने में आपको मात्र 25 मिनट ही लगेंगे।

  • कुल समय 25 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

मैंगो लस्सी आइसक्रीम की सामग्री

  • 1 बाउल दही
  • 2 आम
  • 1 टेबल स्पून शहद

मैंगो लस्सी आइसक्रीम बनाने की वि​धि

1.
दही, कटे हुए आम और शहद को एक साथ अच्छे से ब्लेंड कर लें।
2.
अब इसे सिलिकॉन मोल्ड में डालें।
3.
इन मोल्ड्स को कम से कम 4 घंटे के लिए फ्रिजर में रखें।
4.
इन्हें ठंडा सर्व करें।
Similar Recipes
Language