Story ProgressBack to home

ग्रीन पपाया सलाद रेसिपी (Green papaya salad with mango dressing Recipe)

ग्रीन पपाया सलाद
जानिए कैसे बनाएं ग्रीन पपाया सलाद

ग्रीन पपाया सलाद रेसिपी : अक्सर घरों में खाने के साथ सलाद सर्व किया जाता है। सब्जियों से बना सलाद तो सभी खाते हैं लेकिन फलों से बनाए जाने वाले सलाद का भी अपना अलग ही स्वाद होता है और पपीते से बने इस सलाद की तो बाद ही अलग है।

ग्रीन पपाया सलाद को बनाने के लिए सामग्री : इस सलाद को कच्चे पपीते से बनाया जाता है। ​इसमें मसालों, हर्ब्स, नींबू का रस, गुड़ और सोया सॉस का इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वीट और टैंगी टेस्ट इस सलाद को काफी अलग बनाता है।

ग्रीन पपाया सलाद को कैसे सर्व करें : यह हेल्दी होने के साथ लो फैट भी है। इसे आप ब्रंच टाइम या डिनर में भी बनाकर खा सकते हैं।

  • कुल समय 25 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

ग्रीन पपाया सलाद की सामग्री

  • आधा (लंबे-लंबे टुकड़े काट लें और बर्फ के पानी में भिगा हुआ) हरा पपीता
  • 4 कली लहसुन
  • 3 छोटा लाल और हरी मिर्च
  • 6 टेबल स्पून गुड़
  • 4-5 टेबल स्पून नींबू का रस
  • 3 टेबल स्पून लाइट सोया सॉस
  • 1 मीडियम टमाटर
  • 3-4 लंबी बीन्स, टुकड़ों में कटा हुआ
  • दो बड़े चम्मच (बिना नमक की, भुनी हुई) मूंगफली
  • अपने स्वाद के अनुसार पानी और गुड़ डाल सकते हैं।

ग्रीन पपाया सलाद बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ओखल में लहसुन, मिर्च, गुड़, नींबू का रस और सोया सॉस डालकर पेस्ट बना लें।
2.
भुनी हुई मूंगफली डालें फिर से पीसें और पेस्ट को गाढ़ा होने से बचाने के लिए उसे चम्मच से चलाएं।
3.
अब इसमें टमाटर डालकर चलाएं और फिर इसमें बीन्स डालकर हल्का कूटें।
4.
अब कटा हुआ पपीता डालें और हल्के से चलाएं।
5.
सभी सामग्री डालकर अच्छे से चलाएं।
6.
सर्विंग डिश में लगा लें और कुटी हुई मूंगफली डालकर सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode