Advertisement
Story ProgressBack to home

मैंगो राइस रेसिपी (Mango Rice Recipe)

मैंगो राइस
जानिए कैसे बनाएं मैंगो राइस

मैंगो राइस रेसिपी: यह एक बहुत ही कम्फर्ट फूड है. इस रेसिपी में कच्चे आम की वजह से एक हल्का खट्टा स्वाद आता है. लंच टाइम के लिए एकदम सही है और इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है.

  • कुल समय 25 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए1
  • आसान

मैंगो राइस की सामग्री

  • 1 कप पके हुए चावल
  • 1/2 कप कच्चा आम (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 टी स्पून सरसों के दाने
  • 1/2 टी स्पून उड़द दाल
  • 1/2 टी स्पून चना दाल
  • 1 टी स्पून मूंगफली
  • 2 हरी मिर्च
  • कढ़ीपत्ता
  • 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 3 टी स्पून तिल का तेल
  • स्वादानुसार नमक

मैंगो राइस बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में तिल का तेल और सरसों डालें. एक बार सरसों को चटकने दें फिर उस में उड़द दाल, चना दाल और हरी मिर्च डालें. अब इसमें कढ़ीपत्ता, हींग और हल्दी पाउडर डालें.
2.
कच्चे आम को कददूकस करें और एक तरफ रख दें.
3.
चावल को पकाकर पूरी तरह ठंडा कर लें.
4.
तड़के में कददूकस किया हुआ आम और स्वादानुसार नमक डालें.
5.
इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं.
6.
मैंगो राइस तैयार है. इसे किसी भी चिप्स के साथ सर्व करें.
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com