Advertisement
Story ProgressBack to home

माइक्रोवेव कुकीज़ रेसिपी (Microwave cookies Recipe)

  • माइक्रोवेव कुकीज़
  • माइक्रोवेव कुकीज़
जानिए कैसे बनाएं माइक्रोवेव कुकीज़

माइक्रोवेव कुकीज़ रेसिपी : एक कप गर्मागर्म चाय के साथ यह स्वादिष्ट कुकीज़ मिल जाए तो मजा ही बढ़ जाता है। यह स्वादिष्ट कुकीज़ मुं​ह में जाते ही घुल जाती है। इन कुकीज़ को बनाने में भी आपको सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा। यह कुकीज़ बच्चे और बढ़े सभी को पसंद आएगी। घर आए मेहमानों को भी एक कप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। इन्हें बनाकर आप एयर टाइट कंटेनर में रख सकते हैं।

माइक्रोवेव कुकीज़ बनाने के लिए सामग्री : यह प्लेन कुकीज़ बनाने के लिए अंडे, आटा, मक्खन और वनीला एसेंस डाला जाता है।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए10
  • आसान

माइक्रोवेव कुकीज़ की सामग्री

  • 180 ग्राम आटा
  • 1 अंडे
  • 225 ग्राम मक्खन
  • 1/2 कप (पीसी हुई) चीनी
  • 1 टी स्पून वनीला एसेंस
  • 1200 वोल्ट माइक्रोवेव

माइक्रोवेव कुकीज़ बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
आटा, अंडा, मक्खन, चीनी और वनीला एसेंस को एक बाउल में निकाल लें।
2.
इन सभी चीजों को मिक्स को एक नरम डो बना लें।
3.
इससे 24 बॉल्स बना जें और इन्हें ए​क फॉर्क की मदद से पतला कर लें।
4.
एक बार में 6 कुकीज बेकिंग ट्रे में लगाकर माइक्रोवेव में बेक करें। 1 1/2 -2 1/4 मिनट के लिए बेक करें।
5.
बेकिंग ट्रे को बीच में निकाल कर देखें।
6.
वायर रैक पर रखकर ठंडा होने दें। बचे हुए मिश्रण से इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं।
7.
आप चाहे तो अपने हिसाब से ओवन में ग्रिल कर सकते हैं।

रेसिपी नोट

अन्य कुकीज़ रेसिपीज़ के लिए इस पर क्लिक करें।

Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com