Story ProgressBack to home

मल्टीग्रेन गार्लिक ब्रेड रेसिपी (Multi-grain garlic bread Recipe)

मल्टीग्रेन गार्लिक ब्रेड
जानिए कैसे बनाएं मल्टीग्रेन गा​र्लिक ब्रेड

मल्टीग्रेन गार्लिक ब्रेड रेसिपी: रेस्टोरेंट्स में तो आपने कई बार गार्लिक ब्रेड का स्वाद​ लिया होगा लेकिन इस बेहतरीन स्नैक को घर पर भी आसानी से बनाकर बच्चों को सरप्राइज़ दे सकते हैं। मल्टीग्रेन ब्रेड पर बटर और लहसुन की लेयर लगाकर इसे ओवन में बेक किया जाता है। इसे ओरिगैनो डालकर सर्व किया जाता है। इसे आप एक कप चाय या फिर कैचअप के साथ भी खा सकते हैं।

  • कुल समय 25 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

मल्टीग्रेन गार्लिक ब्रेड की सामग्री

  • 4 टेबल स्पून मक्खन
  • 5 लहसुन की कलियां
  • 1 मल्टीग्रन ब्रेड
  • 1 टी स्पून चिली फलेक्स

मल्टीग्रेन गार्लिक ब्रेड बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
पैन को गर्म करें।
2.
5 लहसुन को काट लें।
3.
मल्टीग्रेन ब्रेड के तीन से चार स्लाइस काट लें।
4.
एक पैन में 4 बड़े चम्मच मक्खन डालें।
5.
इसमें लहसुन और एक छोटा चम्मच चिली फलेक्स डालकर अच्छे से मिला लें।
6.
आंच को बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। इसे अब बाउल में निकाल लें।
7.
गार्लिक बटर को ब्रेड के स्लाइस पर लगाएं और इसे ओवन में 150 डिग्री पर 2 से 3 मिनट के लिए ब्रेड को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode