मटन पैपर फ्राई रेसिपी (Mutton pepper fry Recipe)
जानिए कैसे बनाएं मटन पैपर फ्राई
Advertisement
मटन पैपर फ्राई रेसिपी: मटन पैपर फ्राई एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जिसे साउथ इंडियन क्यूजिन की प्रेरित होकर बनाया गया है। इसमें बहुत ही तीखा और अलग स्वाद आएगा, इसे आप मालाबार पराठा या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय1 घंटा 30 मिनट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय1 घंटा 15 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम
मटन पैपर फ्राई की सामग्री
- 3400 gms लैंब करी कट
- 100 ग्राम पैपर पाउडर
- 200 ml (मिली.) रिफाइंड तेल
- 25 ग्राम सौंफ पाउडर
- 30 ग्राम गरम मसाला
- 5 ग्राम तेजपत्ता
- 45 ग्राम कढ़ीपत्ता
- 700 ग्राम प्याज
- 350 ग्राम टमाटर
- 120 ग्राम घी
- 25 ग्राम नमक
- 50 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
- 60 ग्राम हल्दी पाउडर
- 200 ग्राम अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 100 ग्राम हरा धनिया
मटन पैपर फ्राई बनाने की विधि
1.
एक बर्तन में तेल गर्म करें और इसमें प्याज डालकर ब्राउन होने तक पकाएं, कढ़ीपत्ता और साबुत गर्म मसाला डाला।
2.
इसमें मटन, अदरक लहसुन पेस्ट और पाउडर मसाले डालें।
3.
इसे नरम और ब्राउन होने तक पकाएं।
4.
इसे लाल मिर्च और फ्राइड कढ़ीपत्ते से गार्निश करें।