पास्ता टॉर्टिया (लेफ्टओवर पास्ता सैंडविच) रेसिपी (Pasta torta (leftover pasta sandwich) Recipe)

जानिए कैसे बनाएं पास्ता टॉर्टिया (लेफ्टओवर पास्ता सैंडविच)
Advertisement

पास्ता टॉर्टिया (लेफ्टओवर पास्ता सैंडविच) रेसिपी: खीरे टमाटर का सैंडविच तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी पास्ता सैंडविच खाया है। अगर नहीं तो ट्राई करें बचे हुए पास्ता से बना यह इनो​वेटिव सैंडविच आइडिया जिसमें पास्ता, चीज और मशरूम को मिलाकर इसे बनाया गया है। नये तरीके से बना यह सैंडविच आपको बहुत ही पसंद आएगा। इसे आप ब्रेकफास्ट या टी टाइम पर स्नैक के रूप में खा सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

पास्ता टॉर्टिया (लेफ्टओवर पास्ता सैंडविच) की सामग्री

  • एक बाउल लेफ्टओवर पास्ता
  • 1 लाल शिमला मिर्च
  • 2-3 मशरूम
  • 1 मल्टीग्रेन ब्रेड लोफ
  • 50 ग्राम मॉजरेला चीज़
  • 10-12 जैतून
  • स्वादानुसार मक्खन
  • स्वादानुसार नमक और कालीमिर्च
  • 3 टी स्पून एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल

पास्ता टॉर्टिया (लेफ्टओवर पास्ता सैंडविच) बनाने की वि​धि

1.
लाल शिमला मिर्च को आधा काट लें, इसके बीज निकाल लें और जूलियन काट लें।
2.
मशरूम को भी जूलियन काटें।
3.
ब्रेड से दो मोटे स्लाइस काट लें।
4.
एक पैन में 2 से 3 छोटे चम्मच जैतून का तेल गर्म करें।
5.
इसमें लाल शिमला मिर्च, मशरूम और नमक डालें।
6.
4 से 5 आधे कटे जैतून इसमें डालें।
7.
अब सब्जियों को आराम से भूनें।
8.
इसके बाद इसमें बचा हुआ पास्ता डालकर कुछ देर पकाएं, जब तक पास्ता पूरी तरह गर्म न हो जाए।
9.
पास्ता को एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें।
10.
ब्रेड के स्लाइस पर अच्छी तरह से मक्खन लगाएं।
11.
मॉजरेला चीज का स्लाइस काटकर ब्रेड स्लाइस पर लगाएं।
12.
एक चम्मच पास्ता ब्रेड पर लगाएंे
13.
इसमें एक और मॉजरेला चीज़ स्लाइस ऊपर से लगाएं इसके बाद ब्रेड का एक और स्लाइस रखें।
14.
पैन को गर्म करके इसमें कुछ बूंदें जैतून के तेल की डालें।
15.
ब्रेड को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
16.
इसे गर्मागर्म सर्व करें।
Similar Recipes
Language