पिस्ता और जाफरानी रबड़ी रसगुल्ला रेसिपी (Pista aur zaffrani rabri rasgulla Recipe)

जानिए कैसे बनाएं पिस्ता और जाफरानी रसगुल्ला
Advertisement

पिस्ता और जाफरानी रबड़ी रसगुल्ला रेसिपी: ऐसा कौन होगा जिसे एक बाउल स्वीट और चाशनी वाले रसगुल्ले पसंद नहीं होंगे? रसगुल्ला एक स्वादिष्ट इंडियन मिठाई है जिसे सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों को द्वारा पसंद किया जाता है। रबड़ी रसगुल्ला की यह एक यूनिक रेसिपी है जिसे भारत की दो फेवरेट मिठाईयों को मिलाकर बनाया गया है। इसमें गाढ़ी रबड़ी, रसगुल्ले के साथ नट्स और केसर के साथ तैयार किया जाता है।

  • कुल समय1 घंटा 25 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

पिस्ता और जाफरानी रबड़ी रसगुल्ला की सामग्री

  • 1 लीटर दूध, full cream
  • 2-3 टेबल स्पून नींबू का रस या सिरका
  • 1 कप चीनी
  • 3 कप पानी
  • 1 टेबल स्पून पिस्ता
  • 200 ग्राम रबड़ी
  • 50 ग्राम पिस्ता पेस्ट
  • 1 ग्राम केसर

पिस्ता और जाफरानी रबड़ी रसगुल्ला बनाने की वि​धि

1.
सबसे पहले छेना तैयार करें। छेना का पानी निकालने के बाद इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसे ब्लेंडर में डालकर हल्का सा घुमाएं और इसका और पानी निकलने दें।
2.
इसे अच्छे से 3 मिनट तक मलें। आखिरी में आप देखेंगे की आप इसे आसानी से स्मूद बॉल्स बना सकते हैं।
3.
अगर नहीं तो इसे थोड़ा और मलें। चाशनी में पकाने के बाद रसगुल्ले का साइज़ बड़ा हो जाता है तो इस बात का ध्यान रखें कि इसका साइज़ छोटा ही रखें।
4.
प्रेशर कुकर में चीनी और पानी को उबालें। चीनी को धीमी आंच पर इसमें अच्छी तरह से मिलाएं ताकि वह पूरी तरह घुल जाए और रसगुल्ला बॉल्स को इसमें आराम से डालें।
5.
कुकर को कवर कर दें और बिना सीटी के 7 से 8 मिनट के लिए मीडियम या धीमी आंच पर पकाएं।
6.
आंच को बंद कर दें और ढक्कन खोलने के लिए 5 मिनट का इंतजार करें। आप देखेंगे कि स्पंजी रसगुल्ला साइज़ में बड़ा हो गया है।
7.
रबड़ी को दो बराबर भाग में बांट लें और एक बाउल में पिस्ता पेस्ट और दूसरे में केसर मिक्स करें।
8.
रसगुल्ले को रबड़ी में भिगोएं और इसे ठंडा करके कटे हुए नट्स डालकर सर्व करें।
Similar Recipes
Language