पम्पकीन एंड कोकोनट मिल्क सूप रेसिपी: यह एक बहुत ही बढ़िया सूप है जिसमें आपको लहसुन और रेड अनियन के साथ वेजिटेबल स्टॉक पम्पकीन और कोकोनट मिल्क का स्वाद मिलेगा. यह एक बहुत ही कम्फर्ट फूड है.
पम्पकीन एंड कोकोनट मिल्क सूप की सामग्री
500 ग्राम ताजा कद्दू
500 ग्राम लाल प्याज
20 ग्राम ताजा लहसुन
50 ग्राम नारियल का दूध
800 ग्राम वेजिटेबल स्टॉक
20 ग्राम जैतून का तेल
5 ग्राम नमक
3 ग्राम काली मिर्च
पम्पकीन एंड कोकोनट मिल्क सूप बनाने की विधि
1.ताजे कद्दू को 5 cm क्यूब्स में काट लें. इसके बाद रेड अनियन को 4 cm में काटकर लहसुन को ग्राइंडर कर लें.
2.उपर बताई गई सामग्री को एक बड़े सॉस पैन में जैतून के तेल के साथ लें और इसे 10 मिनट तक भूनें.
3.वेजिटेबल स्टॉक बनाने के लिए इन्हें छान लें और बाद में सॉसपॉट में डाल दें.
4.इसे ढक्कन लगाकर 30 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. कुछ देर बाद ढक्कन हटाएं और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
5.इसे आंच से उतार लें और इसमें ताजे पुदीने के पत्ते डालें.
6.हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करते हुए सारी सामग्री को ब्लेंड कर लें.सीजनिंग करें.
Key Ingredients: ताजा कद्दू, लाल प्याज, ताजा लहसुन, नारियल का दूध, वेजिटेबल स्टॉक, जैतून का तेल, नमक, काली मिर्च