Story ProgressBack to home

मूली का सूप विद टोफू मिसो क्रीम रेसिपी (Radish Soup with Tofu Miso Cream Recipe)

मूली का सूप विद टोफू मिसो क्रीम
जानिए कैसे बनाएं मूली का सूप विद टोफू मिसो क्रीम

मूली का सूप विद टोफू मिसो क्रीम रेसिपी: सूप सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। पालक और टमाटर की जगह अगर आप कोई नया सूप बनाना चाहते हैं तो मूली का यह सूप ट्राई कर सकते हैं। यह मूली, हरा प्याज़, सेलरी और वेजिटेबल स्टॉक के साथ टोफू, संतरे के रस और शहद से तैयार किया जाता है।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

मूली का सूप विद टोफू मिसो क्रीम की सामग्री

  • 2 मीडियम मूली
  • 1 हरी प्याज़
  • 1 टेबल स्पून वेजिटेबल ऑयल
  • 20 ग्राम लीक, मैश
  • 20 ग्राम सेलरी, मैश
  • 1 टी स्पून अदरक
  • 1/2 लीटर स्टॉक
  • आधे संतरे का रस
  • 1 टेबल स्पून मिसो पेस्ट
  • 1 bunch पालक के पत्ते
  • 1 टी स्पून सोया सॉस
  • क्रीम तैयार करने के लिए
  • 50 ग्राम टोफू
  • 1 टी स्पून मिसो
  • 1 टेबल स्पून शहद
  • आधे संतरे का रस
  • 1 टी स्पून संतरे का छिलका
  • 1 एक चुटकी टोगारिशी मिर्च
  • गार्निशिंग के लिए
  • 1 बीन स्प्राउट्स

मूली का सूप विद टोफू मिसो क्रीम बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें मूली, मूली के पत्ते और हरा प्याज़ डालकर भून लें। इसके बाद इसमें मैश की हुई लीक और सेलरी डालें।
2.
अच्छी तरह मिक्स करके कद्दूकस किया अदरक डालें। ऊपर से थोड़ा संतरे का रस डालें। फिर एक बड़ा चम्मच मिसो पेस्ट डालेँ।
3.
अच्छी तरह मिक्स करके वेजिटेबल स्टॉक डालें। हल्की आंच पर रखें। ऊपर से कद्दूकस किया संतरे का छिलका डालें।

टोफू मिसो क्रीम तैयार करने के लिएः

1.
एक मिक्सी में टोफू, संतरे का रस, शहद और एक बड़ा चम्मच तैयार किया गया सूप डालें। पीस लें। इस क्रीम को सूप में मिलाएं।
2.
इसके बाद सूप में पालक के पत्ते, सोया सॉस, टोगारिशी मिर्च और एक चुटकी नमक डालकर मिक्सचर को उबाल लें।
3.
एक सुदर कटोरी में सूप सर्व करें। गार्निशिंग के लिए एक मुट्ठी बीन स्प्राउट्स का इस्तेमाल करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode