रसबेरी मैकरून(ग्लूटन फ्री) रेसिपी (Raspberry macaron (gluten free) Recipe)
जानिए कैसे बनाएं रसबेरी मैकरून(ग्लूटन फ्री)
Advertisement
रसबेरी मैकरून(ग्लूटन फ्री)रेसिपी: फ्रेंच फेवरेट मैकरून/मैकरॉन्स धीरे-धीरे आज वर्ल्ड में पॉपुलर होते जा रहे हैं। यह बाइट साइज बिस्कुट और कुकीज़ चीनी से कोटेड होते हैं। मैकरून चॉकलेट, वनीला और हेजलनट जैसे कई फ्लेवर में मिलते हैं। यहां हम आपको मैकरून की नई और अलग रेसिपी बताने जा रहे हैं, जोकि रसबेरी फ्लेवर में होने के साथ बिल्कुल ग्लूटन फ्री है। यह मैकरून बच्चों को भी खूब पसंद आएंगे।
- कुल समय1 घंटा 50 मिनट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय1 घंटा 35 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम
रसबेरी मैकरून(ग्लूटन फ्री) की सामग्री
- रसबेरी मैकरॉन बनाने के लिए:
- 100 ग्राम बादाम पाउडर
- 180 ग्राम आइसिंग शुगर
- 100 ग्राम एग वाइट
- 1/4 टी स्पून क्रीम आॅफ टार्टर
- 35 ग्राम कैस्टर शुगर
- कुछ बूंदें पिंक जैल फूड कलर
- रसबेरी फीलिंग बनाने के लिए:
- 75 ग्राम क्रीम चीज
- 3-4 टेबल स्पून रसबेरी फीलिंग
रसबेरी मैकरून(ग्लूटन फ्री) बनाने की विधि
मैकरून बनाने के लिए:
1.
बेकिंग ट्रे में पार्चमेंट पेपर लगाएं।
2.
बादाम पाउडर और अन्य सामग्री, चीनी को प्रोसेसर में डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण में कोई लम्पस न रहे।
3.
इलेक्ट्रिक मिक्सर बाउल में एग वाइट, क्रीम आॅफ टार्टर, चीनी को डालकर तेज स्पीड पर फेंट लें, जब कि यह थोड़ा सख्त और चमकदार न हो जाए। जब बादाम का मिश्रण पूरी तरह फोल्ड हो जाए तो इसमें मिला लें।
4.
पेस्ट्री बैग को बैटर से भर लें। पार्चमेंट पेपर पर पाइप से छोटे राउंड्स बना लें। रूम टेम्परेंचर पर मैकरून्स को 30 से 60 मिनट के लिए सेट होने दें।
5.
ओवन को 150 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। मैकरून्स को 16 से 20 मिनट के लिए बेक करें, इन्हें ओवन से बाहर निकाल लें और बेकिंग ट्रे को वायर रैक पर रख दें। बेकिंग शीट पर ही मैकरून्स को कुछ देर ठंडा होने दें। वायर रैक पर पूरी तरह ठंडा होने दें।
रसबेरी फीलिंग बनाने के लिए:
1.
एक बाउल में क्रीम चीज के मैस्कापॉन चीज़ को एक साथ मिलाकर फेंटे जब वो पूरी तरह स्मूद न हो जाएं। इसमें रसबेरी जैम डालकर अच्छे से मिला लें। इसे छोटे पाइपिंग बैग में डालें।
मैकरून्स असम्बल करें:
1.
एक साइज़ की दो कुकीज़ लें। एक कुकीज़ पर रसबेरी फीलिंग को लगाएं ।
2.
दूसरी कुकीज़ लें और इस पर रखें। सैंडविच की तरह दोनों कुकीज़ को एक साथ लगाएं।