Story ProgressBack to home

कच्चे पपीते का सैलेड रेसिपी (Raw papaya salad Recipe)

कच्चे पपीते का सैलेड
जानिए कैसे बनाएं कच्चे पपीते का सैलेड

कच्चे पपीते का सैलेड रेसिपी: पपीता पाचन के बहुत ही अच्छा होता है लेकिन क्या आपको पता है इससे आप एक हेल्दी सैलेड भी तैयार कर सकते हैं। जी हां आपने सही सुना कच्चे पपीता और उसमें मूंगफली डालकर आप लो कैलोरी वाला सैलेड बना सकते हैं। अगर आप भी लो कैलोरी फूड खाना चाहते हैं तो एक बार इस सैलेड को जरूर ट्राई करें।

कच्चे पपीते का सैलेड बनाने के लिए सामग्री: अन्य सैलेड की तरह यह सैलेड रेसिपी भी काफी आसान है और आप 25 मिनट बना सकते हैं। कच्चा पपीता, नींबू का रस, चिली सॉस और लाल मिर्च से आप इस सैलेड को बना सकते हैं।

  • कुल समय 25 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

कच्चे पपीते का सैलेड की सामग्री

  • 2 कप कच्चा पपीता, कद्दूकस
  • 1 टेबल स्पून नींबू का रस
  • 2 टेबल स्पून मूंगफली, तला हुआ
  • 1 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून चिल सॉस
  • 2 लाल मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ

कच्चे पपीते का सैलेड बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पपीता लें।
2.
इसमें एक चम्मच नींबू का रस और मूंगफली डालकर मिलाएं।
3.
इसके बाद हरा धनिया, लाल मिर्च और चिली सॉस डालें।
4.
सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं, ठंडा करके सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode