Story ProgressBack to home
सांगरिया जैली रेसिपी (Sangria jelly Recipe)
- Rahul Kumar - Pastry Chef Courtyard by Marriott - Bangalore
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं सांगरिया जैली
सांगरिया जैली रेसिपी: अगर आपका मन कुछ मीठा खाने का कर रहे हैं साथ कुछ पीने का भी मन करें तो यह स्वादिष्ट सांगरिया जैली आपकी क्रेविंग को संतुष्ट कर सकती है।
- कुल समय6 घंटे 30 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय6 घंटे 25 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम

सांगरिया जैली की सामग्री
- 200 gms स्ट्रॉबेरी
- 500 ml (मिली.) संतरे का जूस
- 10 ml (मिली.) नींबू का जूस
- 10 ml (मिली.) आॅरेंज लिकर
- 10 ग्राम संतरे का छिलका
- 15 ग्राम फ्रूट पेक्टिंन
- 110 ग्राम चीनी
- 500 मिली. रेड वाइन
सांगरिया जैली बनाने की विधि
HideShow Media1.
स्ट्रॉबेरी को मिनी फूड प्रोसेसर में डालें और इसे स्मूद कर लें।
2.
एक बाउल में संतरे का जूस, नींबू का रस, आॅरेंज लिकर, संतरे का छिलका, नींबू का छिलका, चीनी और रेड वाइन को मिला लें।
3.
इसे उबालें और इसमें पैक्टिन डालें।
4.
इस कुछ देर के लिए एक तरफ रख दें और सिलिकॉन मोल्ड में डालकर इसे 3 डिग्री पर 6 घंटे तक सेट होने के लिए रख दें।
5.
इसे मोल्ड से निकाल लें और कटे हुए फलों से गार्निश करके सर्व करें।