Advertisement

सेब और बादाम का शोरबा रेसिपी (Seb aur badaam ka shorba Recipe)

जानिए कैसे बनाएं सेब और बादाम का शोरबा
Advertisement

सेब और बादाम का शोरबा रेसिपी: डिनर पार्टी के लिए यह एक शानदार रेसिपी होगी। सेब और बादाम का शोरबा मसालों और हर्ब का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं, सब्जियों का स्टॉक और बादाम इसके स्वाद हो और भी बढ़ा देते हैं। हल्की सी शहद की मिठास के साथ उस पर डली हुई क्रीम इसे सर्दियों के लिए परफेक्ट डिनर रेसिपी बनाती है।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

सेब और बादाम का शोरबा की सामग्री

  • 150 बादाम, छिला हुआ
  • 20 अदरक
  • 5 सफेद मिर्च
  • 2 टी स्पून जीरा
  • टॉपिंग के लिए क्रीम
  • 10 रिफाइन्ड तेल
  • 5 सौंफ
  • 5 शाही जीरा
  • 2 दालचीनी
  • स्वादानुसार नमक
  • 200 वेजिटेबल स्टॉक

सेब और बादाम का शोरबा बनाने की वि​धि

1.
बादाम को ब्लांच करें, इसकी प्यूरी बना लें और एक तरफ रख दें।
2.
एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें, इसमें अदरक और हरे सेब के साथ थोड़ा सा पानी डालकर उबाल लें।
3.
ठंडा करें और इसकी प्यूरी बना लें।
4.
एक दूसरे पैन में थोड़ा से तेल डालें, इसमें शाहीजीरा, सौंफ और दालचीनी डालकर भूनें।
5.
इसमें बादाम प्यूरी डालकर कुछ देर पकाएं इसके बाद इसमें सेब की प्यूरी डालें।
6.
इसके बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक डालकर 20 मिनट के लिए पकाएं, इसमें शहद, मिर्च और जीरा पाउडर डालें।
7.
सी​जनिंग चेक करें।
8.
इस पर अब क्रीम और बादाम फ्लेक्स डालें।

Nutritional Value

  • 1240Carbs
  • 8.6gSaturated Fats
  • 36gMonounsaturated Fats
  • 29gProtien
  • 22.6gPolyunsaturated Fats

रेसिपी नोट

एक अच्छा इंडियन वेजिटेबल स्टॉक बनाने के लिए थोड़े प्याज और लहसुन, साबुत गरम मसाला डालकर भूनें। इसमें गाजर, हरा धनिया, अदरक और पुदीना डालकर 2 घंटे तक उबालें या ढेर सारे पानी के साथ 15 मिनट के ​कुकर में पकाएं, इसे छानकर सूप और ग्रेवी में इस्तेमाल करने के लिए फ्रिज में रख दें।

Similar Recipes
Language