Story ProgressBack to home
शाही टुकड़ा रेसिपी (Shahi tukda Recipe)
- NDTV Food

जानिए कैसे बनाएं शाही टुकड़ा
शाही टुकड़ा रेसिपी: यह एक बहुत ही स्वादिष्ट डिजर्ट है जिसे खास मौकों से लेकर त्योहार तक पर बनाया जा सकता हैं। ब्रेड से तैयार होने वाले इसे डिजर्ट को आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं।
शाही टुकड़ा बनाने के लिए सामग्री: ब्रेड के टुकड़ों को तेल में तलकर, दूध और ड्राई फ्रूटस से तैयार की गई रबड़ी में डाला जाता है। शाही टुकड़ा खाने में बहुत ही लजीज होता है। आप किसी को भी यह डिश बनाकर खिलाएं वह भी आपसे इम्प्रेस हो जाएगा।
- कुल समय 45 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 35 मिनट
- कितने लोगों के लिए6
- आसान

शाही टुकड़ा की सामग्री
- 2 टेबल स्पून रिफाइंड आॅयल
- 2 ब्रेड स्लाइस
- 100 ml (मिली.) दूध
- 2 टेबल स्पून शुगर फ्री
- एक चुटकी केसर
- 25 ग्राम किशमिश
- 25 ग्राम काजू
शाही टुकड़ा बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक पैन में थोड़ा सा तेल लें और ब्रेड के स्लाइस को फ्राई करके एक तरफ रख दें।
2.
एक पैन में दूध, शुगर फ्री और केसर डालें। इसे अच्छे से मिलाएं
3.
इसमें किशमिश और काजू डालकर अच्छे से मिलाएं।
4.
एक प्लेट में ब्रेड के टुकड़े लगाएं और इस मिश्रण को इस पर डालें।
5.
सर्व करें।