Advertisement
Food Awards
Story ProgressBack to home

स्ट्रॉबेरी इंफस्ड कुल्फी रेसिपी (Strawberry infused kulfi Recipe)

स्ट्रॉबेरी इंफस्ड कुल्फी
जानिए कैसे बनाएं स्ट्रॉबेरी इंफस्ड कुल्फी

स्ट्रॉबेरी इंफस्ड कुल्फी रेसिपी: कुल्फी एक ​इंडियन डिजर्ट है, यह इंडियन आइसक्रीम हर उम्र के लोगों द्वारा पसंद की जाती है। कुल्फी खाने में बहुत ही स्वाद लगती है और सबसे खास बात यह मुंह में जाते ही घुल जाती है। कुल्फी आपको कई फ्लेवर में मिल जाएगी। यह कुल्फी इंफस्ड और ताजी स्ट्रॉबेरी प्यूरी, दूध, चीनी, क्रीम और इलाइची के साथ बनाई जाती है। तो इस स्वादिष्ट को आप इस वैलेंटाइन डे के मौके पर बनाकर अपने किसी खास को इम्प्रेस कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 35 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

स्ट्रॉबेरी इंफस्ड कुल्फी की सामग्री

  • 2 1/2 कप फुल फैट मिल्क
  • 400 ग्राम कंडेस्ड मिल्क
  • 1/2 कप ताजी क्रीम
  • 1 1/2 कप गाढ़ी स्ट्रॉबेरी प्यूरी
  • 2-5 टेबल स्पून चीनी पाउडर
  • 1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर
  • चॉकलेट कप बनाने के लिए:
  • 100 ग्राम वाइट चॉकलेट
  • 50 ग्राम स्ट्रॉबेरी
  • विप्ड क्रीम के लिए:
  • 1 कप कोल्ड हैवी विपिंग क्रीम
  • 2 टेबल स्पून चीनी, हनी या मैपल सिरप
  • 1 टी स्पून वनीला

स्ट्रॉबेरी इंफस्ड कुल्फी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक हैवी बेस पैन में दूध उबाल लें, इसे धीमी आंच पर उबालें ताकि यह आधा रह जाए। इसके बाद इसमें कंडेन्स मिल्क डालें और अच्छे से मिलाएं।
2.
इसके बाद इसमें ताजी क्रीम डाले और अच्छे से मिलाएं। इसे आंच पर से हटा लें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। जरूरत पड़े तो इसे छान लें।
3.
इसमें इलाइची पाउडर, स्ट्रॉबेरी प्यूरी और सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं।
4.
इसमें पाउडर शुगर डालें और इसे तब तक मिलाएं जब तक यह पूरी तरह न घुल जाए।
5.
इस मिश्रण को कुल्फी मोल्ड्स में डाले, इसके अंदर पॉपस्किल स्टिक डालें और इसे कवर कर दें। इसे फ्रिजर में 4 से 6 घंटे के लिए लगा दें।

चॉकलेट कप बनाने के लिए:

1.
स्ट्रॉबेरी को टुकड़ों में काट लें और कम तापमान पर ओवन में इन्हें सूखा लें।
2.
चॉकलेट के टुकड़ों और सूखी स्ट्रॉबेरी को उबाल लें।
3.
इस मिश्रण को छोटे कप या बाउल में डालें। बराबर मात्रा में चॉकलेट को कोट करें और एक्ट्रा चॉकलेट को हटा लें।
4.
इसे चिलर में डालकर ठंडा करें।
5.
इसके बाद इसे मोल्ड्स से बाहर निकालकर एक तरफ रख दें।

विप्ड क्रीम तैयार करने के लिए:

1.
मिक्सर बाउल और फेंटने वाली चीज को फ्रिजर में 20 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
2.
हैवी विप्ड क्रीम, चीनी, और वनीला को ठंडे बाउल में डालें और इसे हाई स्पीड से मीडियम स्पीड पर 1 मिनट के लिए फेंटें।
3.
इसे ज्यादा न फेंटे।
4.
स्ट्रॉबेरी को प्लेट में लगाएं और इस पर विप्ड क्रीम के साथ वाइट चॉकलेट कप रखें।
5.
इस पर कुल्फी लगाएं और चॉकलेट डस्ट और ताजी स्ट्रॉबेरी से गार्निश करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode