जानिए कैसे बनाएं स्वीट फ्रॉम द हैवन
स्वीट फ्रॉम द हैवन रेसिपी: यह बहुत ही बढ़िया डिजर्ट है, जिसे आप अपने स्पेशल वन के लिए खासतौर पर तैयार कर सकते हैं। इसे खजूर और अंजीर से तैयार किया जाता है, अनार और वनीला आइसक्रीम के साथ आप इस डिजर्ट को सर्व कर सकते हैं। तो इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ इस डिजर्ट को शेयर करें।
स्वीट फ्रॉम द हैवन की सामग्री
- खजूर और अंजीर की आइक्रीम बनाने के लिए:
- 250 ग्राम अंजीर
- 500 ग्राम मैस्कारपॉन
- 1000 ग्राम वनीला आइक्रीम बेस
- 500 ग्राम खजूर
- आॅलिव आॅयल क्रम्बल बनाने के लिए:
- 25 ग्राम आॅलिव आॅयल
- 50 ग्राम माल्टोसेक
- अनार कॉलिस के लिए:
- 40 ग्राम चीनी
- 30 ग्राम अगर अगर
- 200 ग्राम अनार का जूस
- हनी जिंजर केक के लिए:
- 7 टी बैग
- 40 ग्राम बेकिंग सोडा
- 300 ग्राम शहद
- 6 अंडे का पीला भाग
- 6 अंडे
- 900 ग्राम फ्रेश क्रीम
- 450 ml (मिली.) मक्खन, पिघला हुआ
- 20 ग्राम बेकिंग पाउडर
- 750 ग्राम मैदा
- 20 ग्राम अदरक पाउडर
स्वीट फ्रॉम द हैवन बनाने की विधि
- खजूर और अंजीर की आइसक्रीम बनाने के लिए:
- 1.अंजीर को काटकर उबाल लें। खजूर के बीज निकाल लें और छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्स कर लें।
- 2.आधा मिश्रण लें और इसका पेस्ट बना लें। इसे आइसक्रीम में मिक्स करें।
- आॅलिव आॅयल क्रम्बल के लिए:
- 1.आॅलिव आॅयल और माल्टोसेक को एक साथ मिला लें।
- 2.इसे हल्के से रगड़े जब तक की यह पाउडर न बन जाएं।
- अनार कॉलिस तैयार करने के लिए:
- 1.जूस और चीनी को साथ उबाल लें और इसमें चीनी डालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- 2.इसे मिश्रण को ब्लेंड करके जैसे चाहे वैसे इस्तेमाल करें।
- हनी जिंजर केक बनाने के लिए:
- 1.पानी को टी बैग्स डालकर उबाल लें और स्ट्रांग चाय बना लें, इसे छान लें और एक तरफ रख दें।
- 2.सभी लिक्विड सामग्री को एक साथ मिला लें और इसमें चीनी को भी डालकर पूरी तरह घुलने तक मिलाएं।
- 3.सारी ड्राई सामग्री को मिक्स करें और 180 डिग्री तापमान पर 20 मिनट के लिए बेक करें।
Key Ingredients: अंजीर, मैस्कारपॉन, वनीला आइक्रीम बेस, खजूर , आॅलिव आॅयल, माल्टोसेक, चीनी, अगर अगर, अनार का जूस, टी बैग, बेकिंग सोडा, शहद, अंडे का पीला भाग , अंडे, फ्रेश क्रीम , मक्खन, बेकिंग पाउडर, मैदा, अदरक पाउडर