Story ProgressBack to home

थाई लस्सी रेसिपी (Thai lassi Recipe)

थाई लस्सी
जानिए कैसे बनाएं थाई लस्सी

द बियर कैफे गर्मियों के लिए एकदम पर्फेक्ट कॉकलेट लेकर आया है। वोडका एक ऐसी लिकर है जिसे बार में किसी भी ड्रिंक के साथ मिक्स किया जा सकता है। इसको मिलाकर कई तरह के ड्रिंक्स बनाएं जा सकते हैं। ऐसा ही एक्सक्लूसिव ड्रिंक कोकोनट सिरप, क्रीम, वोडका और नींबू को मिलाकर बनाया गया है।

  • कुल समय 10 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 05 मिनट
  • कितने लोगों के लिए1
  • आसान

थाई लस्सी की सामग्री

  • 50 ml (मिली.) वोडका
  • 20 ml (मिली.) क्रीम
  • एक चुटकी काफिर लाइम लीवज़ पाउडर
  • 15 ml (मिली.) कोकोनेट सिरप

थाई लस्सी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
20 ml क्रीम कॉकटेल शेकर में डालें।
2.
इसमें 15 ml कोकोनट सिरप डालें।
3.
एक चुटकी काफिर लाइम पाउडर डालें और 50 ml वोडका।
4.
अब इसमें आइस क्यूब्स डालें और इसे अच्छे से शेक करें।
5.
एक पिल्सनर ग्लास को आइस क्यूब्स से भर लें।
6.
इस मिश्रण को छान लें और बर्फ वाले ग्लास में डालें।
7.
गार्निशिंग के नींबू के छिलका लें, इसे ग्लास के किनारे पर लगाएं और ड्रिंक को सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode