
जानिए कैसे बनाएं तिब्बतियन चिकन ब्रॉथ
शेफ: NDTV Food
कितने लोगों के लिए: 4
तैयारी का समय:
पकने का समय:
कुल समय:
कठिनाई: मीडियम
स्वादिष्ट ब्रॉथ में मसालों, सिजनिंग, सेलरी, गाजर, मूली, पाक चॉय, दालचीनी और फ्राइड मोमोज़ डालकर सूप तैयार कर सकते हैं।
तिब्बतियन चिकन ब्रॉथ की सामग्री
- 1 kg चिकन
- एक लीटर और आधा लीटर एक्सट्रा पकाने के लिए पानी
- एक इंच अदरक , टुकड़ों में कटा हुआ
- 8 कली लहसुन , टुकड़ों में कटा हुआ
- 4-5 प्याज़
- आधा स्टॉक सेलरी
- 2 गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1/2 मूली, टुकड़ों में कटा हुआ
- 6 टहनियां पाक चॉय
- 2 स्टिक दालचीनी
- 2-3 टेबल स्पून मेथी
- 1 टेबल स्पून लौंग
- 1 टी स्पून काली मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- हरा धनिया
- 2 हरी मिर्च
- थोड़ी-सी पाक चॉय की पत्तियां
- थोड़ी-सी सोया सॉस
- 1 टेबल स्पून माल्ट सिरका
- 1 टेबल स्पून चीनी
- 1 नींबू का रस
- थोड़ी-सी पुदीना पत्तियां
- 1/2 टी स्पून मिर्च का तेल
तिब्बतियन चिकन ब्रॉथ बनाने की विधि
- 1.चिकन को एक पैन में हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। साथ ही इसमें पानी भी डालें।
- 2.ऊपर आने वाले बुलबुले निकालकर फेक दें। इसे छान लें और चिकन के पीस को धोकर साइड रख दें।
- 3.अब चिकन को दूसरे पैन में डालें। साथ ही इसमें अदरक, लहसुन, प्याज़, सेलरी, गाजर, मूली और पाक चॉय डालें।
- 4.इसके बाद इसमें जालचीनी, मेथी, लौंग, काली मिर्च और नमक डालें।
- 5.हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर इतना पानी डालें, जिससे सभी सामग्री डूब जाए। मिक्सचर को एक बार उबाल लें।
- 6.आंच को हल्का करके छोड़ दें। पैन को ढक दें और सूप को करीब 45 मिनट के लिए पकाएं।
- 7.जब चिकन के पीस पूरी तरह मुलायम हो जाए, तो इसमें पाक चॉय की पत्तियां, थोड़ी-सी सोया सॉस, माल्ट सिरका, चीनी और आधा नींबू का रस डालें।
- 8.चिकन के पीस को निकाल लें और काटें।
- 9.कटे हुए चिकन के पीस को दोबारा ब्रॉथ में डालें। साथ ही इसमें फ्राई किए मोमोज़ डालें।
- 10.थोड़ी देर के लिए सूप को हल्की आंच पर पकाएं।
- 11.ऊपर से पुदीना, हरा धनिया और आधे नींबू का रस के साथ मिर्च के तेल से गार्निश कर सर्व करें।
Key Ingredients: चिकन, पानी , अदरक , लहसुन , प्याज़ , सेलरी, गाजर, मूली, पाक चॉय, दालचीनी , मेथी , लौंग, काली मिर्च, नमक , हरा धनिया, हरी मिर्च, पाक चॉय की पत्तियां , सोया सॉस, माल्ट सिरका, चीनी , नींबू का रस, पुदीना पत्तियां, मिर्च का तेल