Advertisement
Story ProgressBack to home

तिरंगा कलाकंद रेसिपी (Tiranga Kalakand Recipe)

तिरंगा कलाकंद
जानिए कैसे बनाएं तिरंगा कलाकंद

तिरंगा कलाकंद रेसिपी: कलाकंद एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जिसे दूध, चीनी और साबुत नट्स के साथ बनाया जाता है। मगर इस रेसिपी में इस मिठाई को ट्राइकलर का ट्विस्ट दिया गया है।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

तिरंगा कलाकंद की सामग्री

  • 300 ml (मिली.) दूध
  • 1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर
  • 1 कप चीनी
  • 1/2 टी स्पून लेमन फूल
  • 1/2 कप पिस्ता
  • 0.5 ग्राम केसर
  • गार्निशिंग के लिए बादाम फलेक्स

तिरंगा कलाकंद बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
पिस्ते का अलग से पेस्ट बना लें और केसर को 50 मिली गर्म दूध में भिगो दें।
2.
एक पैन में दूध गर्म करें, इसे उबलने दें। पानी में नींबू के फूल डालें और घुलने दें और इसमें चीनी डालें और धीरे से दूध में जोड़ें। इसे उबलने दें।
3.
जब दूध से पनीर अलग होने लगे तो आंच को कम कर दें। अब मिश्रण को मिलाएं छलनी से छानकर इसका एक्ट्रा पानी निकल के लिए एक तरफ रख दें।
4.
इस मिश्रण को तीन भागों में बांट लें। मिश्रण का पहला भाग लें, इसमें पिस्ता पेस्ट डालें, इलायची पाउडर डालें, इसे अच्छी तरह मिलाएं। एक ट्रे में लगा दें।
5.
दूसरा हिस्सा लें, इलायची पाउडर डालें, अच्छी तरह मिलाएं, ट्रे में लगाएं।
6.
तीसरा भाग लें, इसमें इलायची और केसर का दूध मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाएं, ट्रे में परत लगाएं।
7.
तिरंगा कलाकंद को लगभग एक घंटा सेट होने लिए के लिए रेफ्रिजरेटर में रखें। इसको बाहर निकालें और टुकड़ों में काट लें।
8.
इसे एक प्लेट में रखें और ऊपर से पिस्ता, बादाम और केसर से गार्निश करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode