Advertisement

तिरंगा लज़ानिया रेसिपी (Tiranga lasagna Recipe)

जानिए कैसे बनाएं तिरंगा लज़ानिया
Advertisement

तिरंगा लज़ानिया रेसिपी: इस इटैलियन पास्ता की पहली लेयर टमाटर सॉस की बनाई गई है, बीच में क्रीम और आखिरी परत पालक की सॉस से तैयार की गई है। 180 डिग्री रैडिसन, गोरेगांव मुंबई की किचन से निकली यह एक बेहतरीन ट्राइकलर डिश है। रिपब्लिक डे के मौके पर भी इस डिश को अपने घर पर बना सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 15 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

तिरंगा लज़ानिया की सामग्री

  • 8 लज़ानिया शीट
  • 250 ग्राम फ्रेश टमाटर
  • 150 ग्राम पालक
  • 250 ग्राम प्याज
  • 15 ग्राम लहसुन
  • 150 ग्राम वाइट सॉस
  • 150 ग्राम टमाटर सॉस
  • 100 ग्राम पार्मेजन या मोजरेला चीज
  • स्वादानुसार नमक और कालीमिर्च
  • ओवन प्रूफ गिलास बाउल 3 इंच चौड़ा 5 इंच उंचा

तिरंगा लज़ानिया बनाने की वि​धि

1.
लज़ानिया शीट को पानी में नरम होने तक भिगो दें।
2.
टमाटर और पालक को धोकर हल्का सा उबालकर अच्छे से काट लें।
3.
दोनों को अलग-अलग भून लें।
4.
लजानिया शीट को ओवन प्रूफ शीट बाउल में लगाएं, इस भूनी हुई पालक और चीज डालें अब दूसरी लज़ानिया शीट लगाएं और वाइट सॉस और क्रीम डालें।
5.
अब और लजानिया शीट लगाएं और इसी भूना हुआ टमाटर और चीज डालें।
6.
फाइनली लज़ानिया लगाएं, इसमें टमाटर वाइट सॉस और चीज डालें।
7.
इसे 200 ड्रिगी सेल्सियस प्रीहीट ओवन में इसे बे​क करें।
8.
इसे आराम से काटे और आप इस डिश में तिरंगे के रंग देखेंगे।
Similar Recipes
Language