Advertisement
Story ProgressBack to home

वीगन मैंगो माचा पुडिंग रेसिपी (Vegan mango matcha pudding Recipe)

वीगन मैंगो माचा पुडिंग
जानिए कैसे बनाएं वीगन मैंगो माचा पुडिंग

वीगन मैंगो माचा पुडिंग रेसिपी: आम गर्मी में खूब खाया जाता है लेकिन आप चाहे तो इसे हेल्दी तरीके से भी खा सकते हैं। फूडहॉल की किचन में एक बहुत ही बढ़िया तरीके से मैंगो पुडिंग तैयार की गई है, जो पूरी तरह से वीगन होने के साथ माचा, चिया सीड्स, अलसी के बीज नारियल और आम से तैयार किया गया है।

  • कुल समय1 घंटा 15 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

वीगन मैंगो माचा पुडिंग की सामग्री

  • 4 चिया सीड्स
  • 1 आम (टुकड़ों में कटा हुआ), छिला हुआ
  • 1/4 टी स्पून माचा पाउडर
  • 1 1/2 कप नारियल दूध
  • 1/4 टी स्पून शहद/मैपल सिरप
  • पुदीने के पत्ते
  • कोकोनट फ्लेक्स
  • फ्लैक्सीडस

वीगन मैंगो माचा पुडिंग बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक बाउल में चिया ​सीड्स, माचा पाउडर के साथ नारियल और बादाम का दूध मिक्स कर लें। इस मिश्रण को 45 से 60 मिनट के लिए एक साइड चिया सीड्स के फूलने के लिए रख दें।
2.
शहद और मैपल सिरप को एक साथ मिला लें।
3.
इस मिश्रण को अपनी पसंद की किसी भी सर्विंग डिश में निकाल लें। इसे आधा भरे और दो बड़े चम्मच कटे हुए आम की लेयर लगाएं।
4.
इसी तरह चिया सीड्स और माचा मिक्स की भी लेयर लगाएं।
5.
इस पर आम के टुकड़े, पुदीने के पत्ते, नारियल के लच्छे और अलसी के बीज रखें।
6.
इसे ठंडा करके सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode