Story ProgressBack to home
3 इंग्रीडियेंट अनियन पिकल रेसिपी (3-Ingredient Onion Pickle Recipe)
- NDTV Food
![3 इंग्रीडियेंट अनियन पिकल](https://c.ndtvimg.com/2021-11/absdprv_3ingredient-onion-pickle_625x300_05_November_21.jpg)
जानिए कैसे बनाएं 3 इंग्रीडियेंट अनियन पिकल
3 इंग्रीडियेंट अनियन पिकल रेसिपी: आचार बनाना एक चुनौतीपूर्ण काम लगता है, लेकिन हम पर विश्वास करें, प्याज का अचार बनाने की रेसिपी इतनी आसान है और इसके लिए सिर्फ 3 सामग्री की होती है.
- कुल समय 10 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 05 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान
![](https://food.ndtv.com/static/responsive/images/recipe-img-rt.png)
3 इंग्रीडियेंट अनियन पिकल की सामग्री
- 2 लाल प्याज
- 1 कप गर्म पानी
- 1/4 कप सफेद सिरका
- 1 टेबल स्पून नमक
3 इंग्रीडियेंट अनियन पिकल बनाने की विधि
HideShow Media1.
दो लाल प्याज लें और उन्हें पतला काट लें. इसे किसी जार या बाउल में डालें.
2.
अब गर्म पानी डालें और सुनिश्चित करें कि प्याज उसमें डूबा हुआ है.
3.
इसमें सफेद सिरका और नमक मिलाएं. इन सबको अच्छी तरह मिला लें ताकि स्वाद एक साथ मिल जाए..
4.
ठंडा होने तक फ्रिज में रखें और फिर सर्व करके मजा लें.