आम पन्ना रेसिपी (Aam panna Recipe)

जानिए कैसे बनाए आम पन्नाNDTV Food
Advertisement

आम पन्ना रेसिपी: गर्मी के मौसम में लोग ठंडे पेय पदार्थो का सेवन करते हैं लेकिन इस मौसम में गर्मी को दूर करने के लिए आम पन्ना से बेहतर कुछ भी नहीं है। इससे न सिर्फ प्यास बुझती है बल्कि आपकी बॉडी भी रिफ्रेशिंग महसूस करती है। इसके अलावा यह गैस्ट्रोइन्टेस्टनल जैसी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं इसको खरीदने के लिए की आपको बाजार जाने की भी जरूरत नहीं हैं, बस इस आसान सी रेसिपी को फॉलो करके आप इस घर पर भी तैयार कर सकते हैं। आम पन्ना बनाने के लिए सामग्री: आम पन्ना को बनाने के लिए आपको सिर्फ कच्चे आम, काला नमक, जीरा पाउडर, ब्राउन शुगर और पुदीने के पत्तों की जरूरत होती है। इन्ही सभी चीजों को मिलाकर 40 मिनट में आप इस मजेदार ड्रिंक को तैयार कर सकते हैं।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए1
  • आसान

आम पन्ना की सामग्री

  • 2 कच्चे आम
  • 3 टी स्पून ब्राउन शुगर
  • 1 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 2 टी स्पून काला नमक
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 कप पानी
  • 1 टी स्पून पुदीने के पत्ते
  • क्रश्ड की हुई आइस

आम पन्ना बनाने की वि​धि

1.
एक सॉस पैन में पानी लें और उसमें आम डालकर उबालें। 10 मिनट तक धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि वह नरम न हो जाएं।
2.
जब आम ठंडे हो जाएं तो उन्हें एक चम्मच की मदद से छील लें।
3.
पानी की सही मात्रा के साथ आम के गूदे के मिक्सी में डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
4.
इस पेस्ट को पैन में निकाल लें और ब्राउन शुगर डालें। इसे आंच पर पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
5.
इसे लगातार चलाते रहें वरना यह जल भी सकता है।
6.
जब शुगर पूरी तरह घुल जाए, पैन को आंच से उतार लें और इसमें जीरा पाउडर, काला नमक, नमक मिलाएं।

ड्रिंक बनाने के लिए

1.
एक लम्बे ग्लिास में 1 या दो चम्मच आम का मिक्सचर लें और ठंडा पानी डालें, अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
2.
पुदीने के पत्ते से गार्निश करने के बाद सर्व करें।

आम पन्ना बनाने के लिए यह वीडियो देखें:

रेसिपी नोट

आम पन्ना बनाते वक्त ध्यान रखें की उसमें ज्यादा चीनी का इस्तेमाल न करें।

Similar Recipes
Language