Advertisement
Story ProgressBack to home

आमंड स्ट्रॉबेरी क्रीम रेसिपी (Almond strawberry cream Recipe)

आमंड स्ट्रॉबेरी क्रीम
जानिए कैसे बनाएं आमंड स्ट्रॉबेरी क्रीम

आमंड स्ट्रॉबेरी क्रीम: जूसी स्ट्रॉबेरी के साथ इस मजेदार डिजर्ट को आप बस कुछ ही मिनटों में बनाकर इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं।

  • कुल समय 15 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

आमंड स्ट्रॉबेरी क्रीम की सामग्री

  • 1/2 कप बादाम
  • 12-14 टुकड़े फ्रेश स्ट्रॉबेरी
  • 1 कप विपिंग क्रीम
  • 1 टी स्पून तुलसी
  • 3 टेबल स्पून चीनी पाउडर

आमंड स्ट्रॉबेरी क्रीम बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
बादाम को 180 डिग्री पर पर 4 मिनट के लिए टोस्ट करें।
2.
स्ट्रॉबेरी को 1 cm में काट लें।
3.
क्रीम को चीनी के साथ फेंटे। इसे ज्यादा भी न फेंटें वरना क्रीम बाहर आ जाएगी।
4.
बादाम और स्ट्रॉबेरी को क्रीम के साथ मिलाएं, इसी में तुलसी को हाथ से तोड़कर मिलाएं।
5.
इसे बादाम और स्ट्रॉबेरी स्लाइस से गार्निश करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode