Story ProgressBack to home
अंगूर रबड़ी रेसिपी (Angoor rabdi Recipe)

जानिए कैसे बनाएं अंगूर रबड़ी
अंगूर रबड़ी रेसिपी: यह एक लाजवाब रेसिपी है, इस स्मूद और क्रीमी रबड़ी में अंगूर का स्वाद भी मिलेगा। यह एक बहुत ही बढ़िया डिजर्ट रेसिपी है जिसे एक बार खाने के बाद आप दोबारा खाना चाहेंगे।
- कुल समय 50 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 45 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

अंगूर रबड़ी की सामग्री
- 5 कप दूध, full cream
- 1/2 कप चीनी
- 4-5 हरी इलाइची
- बादाम (हल्के से उबालकर श्रेडिडि)
- पिस्ता (हल्के से उबालकर श्रेडिडि)
- अंगूर एक कप धोकर टहनी निकले हुए (ग्रीन या ब्लैक)
अंगूर रबड़ी बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक बड़े पैन में दूध को उबालें, इसमें चीनी और इलाइची डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
2.
इस एक तिहाई रहने तक पकाएं।
3.
इसका समय दूध के गाढेपन और आपके बर्तन पर भी निर्भर करेगा।
4.
जब दूध पकने लगेगा तो इसका रंग बदलकद क्रीम जैसा होने लगेगा।
5.
आंच को बंद कर दें।
6.
जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें अंगूर डालकर इसे सर्विंग डिश में निकाल लें।
7.
नट्स से गार्निश करके सर्व करें।