एप्पल एंड पीयर केक रेसिपी (Apple and pear cake Recipe)

जानिए कैसे बनाएं एप्पल एंड पीयर केक
Advertisement

एप्पल एंड पीयर केक रेसिपी: यह एक बहुत ही स्वादिष्ट फ्रूट केक जिसे सेब और नाशपाती से तैयार किया गया है। इसे दालचीनी कस्टर्ड के साथ सर्व किया जाता है। बच्चे हों या बड़े सभी को यह केक काफी पसंद आएगा।

  • कुल समय1 घंटा
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

एप्पल एंड पीयर केक की सामग्री

  • केक के लिए:
  • 350 ग्राम कोर, छिला और स्लाइस्ड एप्पल
  • 350 ग्राम कोर, छिला और स्लाइस्ड नाशपात्ती
  • 125 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 1 टी स्पून वनीला एसेंस
  • 100 ml (मिली.) सूरजमुखी तेल
  • 3 अंडे
  • 150 ग्राम मैदा
  • 250 ml (मिली.) दूध
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • दालचीनी कस्टर्ड के लिए:
  • 500 ml (मिली.) दूध
  • 3 से 4 पीस एक इंच दालचीनी स्टिक
  • 4 अंडे का पीला भाग
  • 75 ग्राम कैस्टर शुगर

एप्पल एंड पीयर केक बनाने की वि​धि

1.
एक केक टिन में तेल लगाकर चिकना कर लें और इसमें सेब और नाशपाती में लगाएं।
2.
बाकी बची सारी सामग्री को मिलाकर बैटर बनाएं।
3.
इसे अच्छे से मिलाकर फ्रूट्स पर डालें।
4.
200 डिग्री पर इसे 30 मिनट के लिए बेक करें।
5.
इसे ठंडा होने दें और इस पर आइसिंग शुगर छिड़कें।

दालचीनी कस्टर्ड के लिए:

1.
दूध उबालें और इसी के साथ इसमें दालचीनी स्टिक डालें।
2.
चीनी के साथ अंडे के पीले भाग को डालकर 5 मिनट के लिए फेंटें।
3.
इसमें दूध डालें और इसे हल्की आंच पर रख दें।
4.
इसे बीच-बीच में चलाते रहें जब तक कस्टर्ड गाढ़ा न हो जाए।
5.
इसे छान लें और इसे ठंडा या गर्म केक के साथ सर्व करें।
Similar Recipes
Language