Story ProgressBack to home
एप्पल जैम रेसिपी (Apple jam Recipe)

जानिए कैसे बनाएं एप्पल जैम
एप्पल जैम रेसिपी : हर किसी फ्रेश घर का बना जैम जरूर पसंद होगा। इसे ब्रेड पर लगाए आराम से खाया जा सकता है। आज हम आपको घर पर सेब से बने जैम की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाना काफी आसान है और बच्चों को भी घर पर बना यह स्वादिष्ट खूब पसंद आएगा।
- कुल समय1 घंटा 11 मिनट
- तैयारी का समय 11 मिनट
- पकने का समय1 घंटा
- आसान

एप्पल जैम की सामग्री
- 1 किलो (बीज निकालकर कटे हुए) सेब
- 1 किलो चीनी
- स्वादानुसार नींबू का रस
- (वैकल्पिक) दालचीनी पाउडर
एप्पल जैम बनाने की विधि
HideShow Media1.
सेबों को स्टिल या कांच कंटेनर में पानी से भरकर पूरी रात के लिए रख दें।
2.
एक भारी तली वाले पैन में इन्हें पलट ले और तब तक पकाएं जब तक की यह पूरी तरह पककर नरम न हो जाएं।
3.
छलनी से छान लें और पीस ले और फिर दोबारा छान लें।
4.
इसे वापस से गैस पर रखें और दोबारा उबालकर पकने दें, लगातार चलाते रहे ताकि यह जले नहीं।
5.
जब यह थोड़ा पतला होने लगे तो इसमें चीनी, नींबू का रस और दालचीनी डालें।
6.
आंच को धीमा कर दें और लगातार चलाते रहे जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
7.
जब चीनी घुल जाए, इसे एक उबाल आने दें और पकाएं। इसे लगातार चलाते रहे। वरना यह कैरमलाइज हो जाएगा और इसका फलेवर भी बदल जाएगा।)
8.
जब एक ठंडी सतह पर बूंद जम जाए तो समझिए जैस तैयार है।
9.
इस जैम को एयरटाइट जार में बंद करके रखें।