एप्पल रबड़ी रेसिपी (Apple rabdi Recipe)

जानिए कैसे बनाएं एप्पल रबड़ी
Advertisement

एप्पल रबड़ी रेसिपी : फेस्टिवल सीजन के लिए यह रबड़ी बिल्कुल बेस्ट है। रबड़ी दूध से बना एक इंडियन डिजर्ट है जिसे स्पेशल मौकों पर भारतीय घरों में बनाया जाता है। लेकिन यहां आपको रबड़ी की रेसिपी का हेल्दी वर्जन बताया जा रहा है जिसमें सेब, बादाम और पिस्ते डालें गए हैं। इसे हेल्दी और स्वादिष्ट रबड़ी को आप डिनर पार्टी के बाद सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

एप्पल रबड़ी की सामग्री

  • 3 मीडियम सेब
  • 1 लीटर दूध
  • 4 टेबल स्पून चीनी
  • 1/4 टी स्पून हरी इलाइची
  • 8-10 बादाम (स्लाइस्ड), हल्का उबला
  • 8-10 पिस्ते (स्लाइस्ड), हल्का उबला

एप्पल रबड़ी बनाने की वि​धि

1.
एक बड़े बर्तन में दूध डालें और उसमें उबाल आने दें। जब दूध आधा रह जाए तो आंच धीमी कर दें।
2.
इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर पकाएं, इसे लगातार चलाते रहें।
3.
सेब को छीलकर कददूकस कर लें। जब दूध की मात्रा कम हो जाए तो इसे सेब हो डालकर अच्छे मिक्स करें।
4.
इसे 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं। इसमें इलाइची पाउडर, बादाम और पिस्ते डालें।
5.
इसे सर्विंग डिश में निकाल लें। इस पर सेब के बचें हुए स्लाइस लगाएं। डिश के चारों तरफ लगाएं। इसे गर्म या ठंडा सर्व करें।
Similar Recipes
Language