Advertisement
Story ProgressBack to home

गुलकंद सेवई खीर रेसिपी (Gulkand seviyan kheer Recipe)

गुलकंद सेवई खीर
जानिए कैसे बनाएं गुलकंद सेवई खीर

गुलकंद सेवई खीर रेसिपी: कई इंडियन डिज़र्ट ऐसे हैं जिनका नाम सुनते ही आप खुद को रोक नहीं पाते हैं और खीर उसी में से एक है जिसे हर खास मौके पर बनाया जाता है। लेकिन इस बार हम आपको सेवई, दूध, गुलकंद और चीनी से बनी स्वादिष्ट खीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

गुलकंद सेवई खीर बनाने के लिए सामग्री: गुलकंद सेवई खीर को बनाना काफी आसान है। इस खीर को बनाने में आपको मात्र 35 मिनट का समय लगेगा। इसे आप किसी त्योहार पर तो बना ही सकते हैं साथ ही डिजर्ट के रूप में भी सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

गुलकंद सेवई खीर की सामग्री

  • 2 टेबल स्पून घी
  • 1 बड़ा चम्मच दो टुकड़ों में कटा हुआ काजू
  • 1 कप सेवई (वर्मिसेली बारीक वाली)
  • 3-4 कप लो फैट दूध
  • 1 टेबल स्पून गुलकंद
  • 1 केसर
  • 1/3 कप चीनी
  • 1 टी स्पून रोज़ एसेंस

गुलकंद सेवई खीर बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में एक छोटा चम्मच घी लें और इसमें काजू डालकर मीडियम आंच पर भून लें। इन्हें गार्निशिंग के लिए एक तरफ रख दें।
2.
अब इसी पैन में, बचे हुए घी में वर्मिसैली डालें। इसे मीडियम आंच पर 5 मिनट के लिए भूनें। अगर आप रोस्टड वर्मिसैली इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे सिर्फ घी में 1 मिनट के लिए पकाएं।
3.
अब दूध, गुलकंद, आधे काजू, किशमिश और केसर डाले और एक उबाल आने दें। इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट पर पकने दें।
4.
अगर खीर गाढ़ी लगे तो आप इसमें और दूध डाल सकते हैं। इसके बाद इसमें रोज एसेंस डालें, इसे मिलाएं और आंच को बंद कर दें।
5.
आप इसे ठंडा या गर्म जैसे चाहे वैसे सर्व कर सकते हैं।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode