Story ProgressBack to home

आटा बिस्कुट रेसिपी (Atta biscuits Recipe)

  • आटा बिस्कुट
  • आटा बिस्कुट
जानिए कैसे बनाएं आटा बिस्कुट

आटा बिस्कुट रेसिपी : आटा बिस्कुट बहुत हल्के और क्रंची होते है और एक कप चाय के साथ तो इनका मजा और दोगुना हो जाता है। क्या आपको मालूम है कि आप इन स्वादिष्ट बिस्कुट को किचन में मौजूद सामग्री से सिर्फ एक घंटे में ही बना सकते हैं। इन बिस्कुट को बनाकर आप एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं और सुबह या शाम की चाय के साथ इन्हें खा सकते हैं। आटा बिस्कुट खाने के बाद आपको काफी देर तक भूख का एहसास नहीं होगा। इन्हें बनाकर आप लम्बे टाइम तक स्टोर करके रख सकते हैं।

आटा बिस्कुल बनाने के लिए सामग्री : ये क्रंची बिस्कुट बनाने के लिए सिर्फ आटा, चीनी और इलाइची की ही जरूरत होती है। इस रेसिपी की सबसे बेस्ट बा​त यह कि इसमें अंडे का इस्तेमाल नहीं किया गया है। आटे से बने यह बिस्कुट बिल्कुल भी अनहेल्दी नहीं है, इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।

  • कुल समय1 घंटा 05 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

आटा बिस्कुट की सामग्री

  • 250 ग्राम आटा
  • 125 ग्राम (पाउडर) चीनी या गुड़
  • 150 ग्राम बटर
  • 1 टी स्पून इलाइची पाउडर

आटा बिस्कुट बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
आटा, चीनी और इलाइची पाउडर को एक बाउल में मिला लें।
2.
अपनी उंगलियों से मक्खन को आटे में मिलाएं।
3.
इस मिश्रण में ब्रेड क्रम्बस मिलाकर एक नरम डो तैयार कर लें।
4.
डो नरम होना चाहिए।
5.
एक पेपर में डो को लपेटकर 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
6.
इसके बाद इसे 1/8" मोटाई में बेल लें।
7.
काटकर इन्हें बेकिंग ट्रे में लगाएं।
8.
10 मिनट के लिए ठंडा करें।
9.
170 डिग्री पर प्री​हीट ओवन में गोल्डन ब्राउन होने त​क बेक करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode