Advertisement
Story ProgressBack to home

आटा लड्डू रेसिपी (Atta ladoo (laddu) Recipe)

आटा लड्डू
जानिए कैसे बनाएं आटा लड्डू

आटा लड्डू रेसिपी : आटे के लड्डू भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। इन्हें अलग-अलग तरीके से बनाया जा सकता है। यह खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आटे के लड्डू लोग आमतौर पर बनाते हैं। आप चाहे तो खुशियों के मौके पर भी अपने घर में आटे के लड्डू बना सकते हैं।

आटे के लड्डू बनाने के लिए सामग्री: आटे के लड्डू बनाने में काफी आसान होते हैं। इन्हें बनाने के लिए आटा, बूरा, मुनक्का, किशमिश, सौंठ पाउडर और घी की जरूरत होती है। सर्दी के मौसम में इन लड्डूओं को खाने का अपना फायदा है।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए10
  • आसान

आटा लड्डू की सामग्री

  • 1 kg आटा
  • 1 kg बूरा पाउडर
  • 1 kg घी
  • 40 ग्राम सोंठ पाउडर
  • 3 टेबल स्पून भुनी अजवाइन
  • 50 ग्राम किशमिश
  • 50 ग्राम मुनक्का
  • 100 ग्राम बादाम
  • 100 ग्राम खरबूजे के बीज
  • 50 ग्राम मखाना, रोस्टेड
  • (भुने और कुटे हुए) 50 ग्राम गोंद

आटा लड्डू बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
पहले बादाम को भून लेने के बाद उन्हें अच्छे से कूट लें।
2.
इसके बाद आटे को भूनें, हल्का भूरा रंग हो जाने के बाद उसमें घी डालें और तब तक भूनें जब तक वह साइड से घी न छोड़ने लगे।
3.
मिक्सचर के ठंडा होने पर उसमें बाकी की बची हुई सामग्री डालें और लड्डू तैयार करें।

रेसिपी नोट

आटे के लड्डू को बनाकर एयरटाइट डिब्बे में बंद करके महीने भर तक रखा जा सकता है।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode