Story ProgressBack to home
अवधी गोश्त कोरमा रेसिपी (Awadhi gosht korma Recipe)
- Kaleem Qurashi
- Earthen Oven, ITC's Fortune Resort Heevan, Srinagar
- Recipe in English
- Review
![अवधी गोश्त कोरमा](https://c.ndtvimg.com/2019-05/cgqk6jqg_drink_625x300_08_May_19.jpg)
जानिए कैसे बनाएं अवधी गोश्त कोरमा
अवधी गोश्त कोरमा रेसिपी: यह एक स्वादिष्ट मटन रेसिपी है जिसे पारंपरिक लखनवी दम स्टाइल से बनाया गया है। यह रेसिपी सीधा श्रीनगर की किचन से निकलकर आई है, मुंह में पानी ला देने वाली इस रेसिपी को आप इस बार रमजान के दौरान बना सकते हैं। मटन को ढेर सारे मसाले डालकर दम पर पकाया जाता है। इसे आप शीरमाल या परांठे के साथ सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय2 घंटे
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय1 घंटा 45 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम
![](https://food.ndtv.com/static/responsive/images/recipe-img-rt.png)
अवधी गोश्त कोरमा की सामग्री
- 1 kg मटन
- 2 टेबल स्पून रिफाइंड तेल
- 3-4 हरी इलाइची
- 1 टी स्पून साबुत दालचीनी
- 2 बड़ी इलाइची
- 2-3 तेजपत्ता
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1/4 कप पानी
- 1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून लहसुन (कुटा हुआ)
- 1 टी स्पून प्याज, तला हुआ
- 3 टेबल स्पून दही
- 2 टी स्पून गुलाब जल
- 2 टी स्पून गरम मसाला
- 1/2 टी स्पून जायफल-धनिया पाउडर
- 1/2 टी स्पून केसर, soaked
- स्वादानुसार नमक
- कुछ बूंदें इत्र
- (गूंथा हुआ) आटा
- गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
- गार्निशिंग के लिए अदरक , जूलियन
अवधी गोश्त कोरमा बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक पैन में तेल गर्म करें इसमें हरी इलाइची, दालचीनी, लौंग, बड़ी इलाइची और तेजपत्ता डालें।
2.
जब यह हल्के फ्राई हो जाएं तो इसमें मीट डालें।
3.
इसमें नमक और हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं।
4.
इसमें पानी डालें, पैन को ढक दें और इसे पकाएं।
5.
जब यह उबलने लगे तो इसमें अदरक लहसुप का पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गार्लिक पेस्ट और प्याज का पेस्ट डालें।
6.
इसे अच्छे से मिलाएं, गुलाब जल, गरम मसाला, जायफल और दालचीनी पाउडर और केसर डालें।
7.
इसे ढक दें और 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं।
8.
अब मीट को एक भारी तले के पैन में डालें और इसकी ग्रेवी को छान लें।
9.
इसमें कुछ बूंदे इत्र की डालें और पैन को ढक दें।
10.
इस पर आटे लगाकर ढक्कन को सील कर दें और धीमी आंच पर पकाएं।
11.
एक बार यह जब यह तैयार हो जाए तो इसे अदरक और हरा धनिए से गार्निश करने के बाद सर्व करें।