Advertisement
Story ProgressBack to home

बनाना एंड हनी स्मूदी रेसिपी (Banana & honey smoothie Recipe)

बनाना एंड हनी स्मूदी
जानिए कैसे बनाएं बनाना एंड हनी स्मूदी

बनाना एंड हनी स्मूदी रेसिपी: स्मूदी आप चाहे तो कैसे भी बना सकते हैं। बच्चों को फ्रूट्स देने का यह सबसे अच्छा तरीका है। यहां हमने स्मूदी बनाने के लिए केले, शहद और कददू के बीजों को इस्तेमाल किया है। इसे बनाना बहुत ही आसान है, सिर्फ 15 मिनट में आप इसे बना सकते हैं।

  • कुल समय 15 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

बनाना एंड हनी स्मूदी की सामग्री

  • 400 ml (मिली.) दही
  • 2 केले
  • 3 टी स्पून शहद
  • 2 टी स्पून कददू के बीज
  • 10 ml (मिली.) पानी

बनाना एंड हनी स्मूदी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
केलों को छील लें। दही और केलों को ब्लेंडर में डालें।
2.
इसमें 2 छोटे चम्मच शहद डाले। इसमें 2 छोटे चम्मच कददू के बीज डालें। थोड़ा सा पानी डालें।
3.
इसे स्मूद होने तक अच्छे से ब्लेंड कर लें।
4.
अब इसे एक गिलास में डाल लें।
5.
कददू के बीज और शहद से गार्निश करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode