Story ProgressBack to home

बनाना मिल्कशेक रेसिपी (Banana milkshake Recipe)

बनाना मिल्कशेक
जानिए कैसे बनाएं बनाना मिल्कशेक

बनाना मिल्कशेक रेसिपी/ बनाना शेक: बनाना मिल्क शेक एक ऐसा ड्रिंक है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है। स्वादिष्ट होने के साथ बनाना मिल्क शेक के स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे भी हैं। बनाना मिल्कशेक को झटपट तैयार किया जा सकता है। इसमें बर्फ, क्रीम और वनीला एसेंस डालकर और गाढ़ा बना सकते हैं।

बनाना मिल्कशेक बनाने के लिए सामग्री/ बनाना मिल्कशेक रेसिपी: बनाना मिल्कशेक एक बहुत ही सिम्पल रेसिपी है जिसे दूध और केले से तैयार किया जाता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली दोनों चीजों में से कोई अस्वास्थ्यकर नहीं हैं, केले में बहुत कम वसा होता है, दूध एक डेयरी प्रोडक्ट इससे बेली फैट को कम करने में मदद मिलती है। क्रीम एक वैकल्पिक सामग्री है, वैसे बच्चों को बनाना मिल्कशेक में क्रीम अच्छी लगती है।

बनाना मिल्कशेक रेसिपी/ बनाना शेक को कैसे सर्व करें: बनाना मिल्कशेक को आप ब्रेकफास्ट में पी सकते हैं, इसके कई फायदे है और आपके दिन की शुरूआत ही हेल्दी खाने से होगी।

बनाना मिल्कशेक के फायदे (बनाना शेक): केला सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। केले में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, यह अस्थमा, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी समस्याओं को रोकने में भी मदद करता है। बनाना मिल्कशेक बच्चों के लिए भी एक हेल्दी ड्रिंक है।

  • कुल समय 10 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 05 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

बनाना मिल्कशेक की सामग्री

  • 1 कप केला
  • 1 कप दूध
  • 1/4 कप क्रीम
  • 1/2 टी स्पून वनीला एसेंस
  • आधा कप क्रश्ड बर्फ

बनाना मिल्कशेक बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
सारी सामग्री को ब्लेंडर जार में डालकर स्मूद ब्लेंड कर लें।
2.
इसे गाढ़ा बनाने के लिए आप इसमें मिल्क पाउडर भी मिला सकते हैं।
3.
इसमें क्रश्ड बर्फ डालें।
4.
ठंडा सर्व करें।

रेसिपी नोट

अगर आप बनाना मिल्कशेक में और चीनी डालना चाहते हैं तो वैकल्पिक है। हालांकि और चीनी डाले से इसकी कैलोरी वैल्यू बढ़ जाएगी।
रात के समय मिल्कशेक न  पीएं, रात में मिल्कशेक पीने से फैट बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।
अगर आपको केला पसंद है और आप केले से बनी अन्य रेसिपीज़ देखना चाहते हैं तो इस पर क्लिक करें।
 

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode